कच्चे दूध के फायदे और नुकसान (kache doodh ke fayde aur nuksan)

दूध सेहत के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है और इसे पीने से अनगिनत लाभ हमें मिलते हैं। रोज दो गिलास दूध पीने से दांतों से लेकर हड्डियां मजबूत बनीं रहती है। कई लोग दूध उबालकर पीते हैं, तो कुछ लोग कच्चे दूध का सेवन करते हैं। कई लोगों की ये धारणा है कि कच्चा दूध हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसे पीने से सेहत को नुकसान होता है। अगर कच्चे दूध को लेकर आपकी भी यही धारणा है तो ये गलत है। क्योंकि कच्चा दूध सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कच्चे दूध के फायदे और नुकसान (kache doodh ke fayde aur nuksan) बताने जा रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कच्चे दूध के फायदे क्या हैं।

कच्चे दूध के फायदे सेहत के लिए (kache doodh ke fayde)

1.कैल्शियम और जिंक की मात्रा कच्चे दूध में अधिक पाई जाती है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम या जिंक की मात्रा कम है वो लोग कच्चे दूध को जरूर पिया करें। कच्चे दूध को पीने से कैल्शियम या जिंक की मात्रा शरीर में पूरी हो जाएगी। दरअसल जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम या जिंक की मात्रा कम होती है, उन लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत अक्सर रहती हैं और हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। जो लोग इस चीज से ग्रस्त रहते हैं, वो कच्चा दूध पीया करें।

2.जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है, वो लोग कच्चे दूध का सेवन आज से ही शुरू कर दें। उच्च रक्त चाप होने पर उबले हुए दूध की जगह कच्चे दूध को पीना फायदेमंद माना जाता है। कच्चा दूध पर किए शोधों में ये बात सीध भी हो रखी है कि अगर उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोग रोज कच्चा दूध पीते हैं, तो बीपी नियंत्रण में ही रहता है।

3.पाचन क्रिया कमजोर होने पर खाना पचने में समय लगता है और पेट खराब रहता है। ऐसे लोग जिनकी पाचन क्रिया कमजोर है, वो कच्चा दूध पीया करें। इस दूध को रोज पीने से पाचन क्रिया पर अच्छा असर पड़ता है और खाना आसानी से पच जाता है।

कच्चे दूध के फायदे फॉर फेस

कच्चे दूध को फेस के लिए उत्तम माना गया है और इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई तकलीफे दूर हो जाती हैं। कच्चा दूध को फेस पर लगाने से दाने दूर हो जाते हैं और चेहरे की रंगत भी निखर जाती है। आप बस चुटकी भर हल्दी के अंदर कच्चे दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगा लें।

बालों से जुड़े कच्चे दूध के फायदे

बालों झड़ने की समस्या होने पर कच्चे दूध को पी लें। कच्चा दूध रोज पीने से बाल को मजबूती मिलती है और बालों को झड़ना बंद हो जाता है। साथ में ही बाला सफेद भी नहीं होते हैं।

कच्चे दूध को पीने के नुकसान (kache doodh ke nuksan)

कच्चे दूध के फायेद पढ़ने के बाद इनके नुकसान पर भी नजर डाल लें।

  • कच्चा दूध पीने से कई बार पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है।
  • कुछ लोगों को कच्चा दूध पीने से मन खराब हो जाता है।
  • ये दूध पीने से बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा अधिक हो जाती है।
  • कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के नुकसान भी हैं। कई बार चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से दाने निकल आते हैं। इसलिए आप कच्चा दूध चेहरे पर सोच समझ कर ही लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

तो ये थे कच्चे दूध के फायदे और नुकसान (kache doodh ke fayde aur nuksan) के बारे में जानकारी।

ये भी पढ़ें- जानें दूध का गिरना शुभ होता है या अशुभ (dudh ka girna shubh ya ashubh)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक