गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे (Pregnancy Mein Kaju Khane Ke Fayde)

गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे (Pregnancy Mein Kaju Khane Ke Fayde): गर्भावस्था में महिलाओं को अपने खानपान का खासा ध्यान रखना होता है। गलत तरह की चीजों का सेवन करने से गर्भावस्था में कई तरह की परेशानियों का सामना करने पड़ सकता है। दरअसल ऐसी कई सारी चीजें होती हैं, जिन्हें गर्भावस्था में न खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए आप केवल वहीं चीजें खाएं जो आपकी सेहत के लिए उत्तम हो। काजू को गर्भावस्था के दौरान खाना चाहिए की नहीं? ये सवाल भी कई महिलाओं के मन में आता है। गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे अनगिनत है। इसलिए आप बिना डरें गर्भवस्था में अपने डाइट में काजू को शामिल कर लें। वहीं गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे क्या होते हैं और कितनी मात्रा में इन्हें खाना चाहिए इसकी जानकारी इस प्रकार है।

गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे (Pregnancy Mein Kaju Khane Ke Fayde)

  1. काजू में उच्च मात्रा में जिंक पाया जाता है। जो कि शिशु के विकास के लिए उत्तम माना जाता है। इसकी मदद से कोशिकाओं का विकास अच्छे से होता है।

2.काजू खाने से महिलाओं की व शिशु की हड्डियां सही बनीं रहती है।

3. कई महिलाओं को शरीर में एकदम से कमजोरी आ जाती है। ऐसी स्थिति में अगर काजू का सेवन कर लिया जाए तो कमजोरी दूर हो जाती है।

4. गर्भ धारण करने के बाद महिलाओं को कब्ज की शिकायत भी हो जाती है। कब्ज की शिकायत होने पर काजू का सेवन करना लाभकारी साबित होता है और फौरन आराम मिल जाती है। इसलिए गर्भावस्था में कब्ज होने पर काजू का सेवन कर लें।

5. काजू खाने से शरीर में खून की मात्रा भी सही बनीं रहती है।

तो ये थे गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे (Pregnancy Mein Kaju Khane Ke Fayde)। हालांकि गर्भावस्था में काजू खाने से कुछ नुकसान भी जुड़े हुए हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

रखें इन बातों का भी ध्यान 

  • अधिक मात्रा में काजू खाने से उल्टी आ सकती है। इसलिए इनका सेवन कम ही मात्रा में करें।
  • अगर आपके पेट में गर्मी हो जाए तो ऐसी हालात में काजू का सेवन न करें। इन्हें खाने से बच्चे के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • काजू से अगर एलर्जी हो तो भी इनका सेवन न करें।

कितनी मात्रा में खाएं काजू

काजू बेहद ही गर्म होते हैं। इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में न करें। गर्भवती महिलाएं दिन में 10 से अधिक काजू न खाएं। साथ में ही इस बात का ध्यान भी रखें कि गर्भधारण करने के चार महीने तक इनका सेवन न करें। बिना नमक वाले ही काजू खाएं और इन्हें दूध में डालकर न पीएं।

दरअसल दूध और काजू एक साथ खाने से शरीर में गर्मी हो जाती है और उल्टी का मन भी हो सकता है। इसलिए आप दूध में काजू को डालकर न खाएं। आप आठवें महीने के बाद ही इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करें।

इस तरह से करें काजू का सेवन

गर्भावस्था में काजू का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। अगर आपको काजू गर्म लगते हैं तो आप इन्हें पानी में भिगोकर खा सकते हैँ। रात को सोने से पहले काजू को पानी में भीगों दे और सुबह इन्हें खा लेँ।

आप खीर या हलवा बनाते समय भी उनमें काजू डाल सकते हैं।

आप काजू का सिरप बनाकर भी उसका सेवन रोज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दलिया खाने के फायदे और नुकसान (Daliya ke fayde Aur Nuksan In Hindi)

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान, मुनक्का का पेड़ (Munakka ke fayde aur nukshan)

काजू खाने के फायदे (cashew nuts benefits in hindi)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक