इस बार करवा चौथ पर जरूर आजमाएं ये ट्रेंडी बिंदी (Bindi Designs For Karwa Chauth 2020)

बिंदी डिजाइन, Bindi Designs For Karwa Chauth 2020

बिंदी एक प्रकार का श्रृंगार है और हर नारी शादी के बाद बिंदी जरूर लगाया करती हैं। बिंदी दोनों भौंह के बीच वाले स्थान पर लगाई जाती है और ये कई आकार की होती है। कुछ महिला गोल आकार की बिंदी लगाती हैं, जबकि कई महिलाएं लंबी बिंदी लगाया करती हैं। बिंदी कई सारे डिजाइन (bindi designs) में आती है और त्योहारों और शादी के दौरान खास डिजाइन की बिंदी महिलाएं लगाती हैं। आप हम आपको ऐसे बिंदी डिजाइन (bindi designs) बताने वाले हैं जो कि काफी ट्रेंडिंग में हैं और आप करवा चौथ या किसी भी शादी के कार्यक्रम में इन डिजाइन की बिंदी जरूर लगाएं। ये बिंदी के डिजाइन बेहद ही अलग हैं और इन्हें लगाकर आपकी सुंदरता ओर बढ़ जाएगी। तो आइए जानते हैं बिंदी के कौन से डिजाइन हैं जो कि काफी चल रहे हैं और जिन्हें आप करवा चौथ पर भी लगा सकता हैं।

बिंदी के सबसे फेमस डिजाइन (Bindi Designs)

गोल बिंदी (round bindi design)

bindi designs for karwa chauth 2020
bindi designs for karwa chauth 2020

गोल बिंदी काफी आम है और महिलाएं ज्यादातर गोल बिंदी ही लगाती हैं। लेकिन गोल बिंदी भी कई डिजाइन में आती हैं। इसलिए आप करवा चौथ पर डिजाइन वाली गोल बिंदी (round bindi design) लगाएं। आप स्टोन डिजाइन वाली गोल बिंदी लगा सकती हैं या फिर दो रंगों वाली गोल बिंदी भी लगा सकती हैं।

लंबी बिंदी

bindi designs for karwa chauth 2020. बिंदी डिजाइन
bindi designs for karwa chauth 2020. बिंदी डिजाइन

लंबी बिंदी लगाने से चेहरा एकदम अलग दिखता है। दरअसल रोजाना महिलाएं लंबी बिंदी नहीं लगाती हैं। इसलिए करवा चौथ या शादी के कार्यक्रम में आप लंबी बिंदी भी लगा सकते हैं। लंबी बिंदी लगाने से आपका चेहरा एकदम अलग दिखेगा और आपको लुक स्पेशल होगा। लंबी बिंदी भी कई डिजाइन में आती हैं। जैसे सिंपल लंबी बिंदी, स्टोन वाली लंबी बिंदी, एक ही रंग की लंबी बिंदी और कई सारे रंगों की लंबी बिंदी। आप जो ड्रस करवा चौथ के दिन पहन रहे हैं, उसके हिसाब से लंबी बिंदी का डिजाइन चुनें।

कुमकुम वाली बिंदी

कुमकुम वाली बिंदी, bindi designs for karwa chauth 2020. बिंदी डिजाइन
कुमकुम वाली बिंदी, bindi designs for karwa chauth 2020. बिंदी डिजाइन

कुमकुम वाली बिंदी हमेशा फैशन में बनीं रहती हैं। कुमकुम वाली बिंदी लगाने से एक अलग तरह का ही निखार चेहरे पर आता है। कुमकुम बिंदी आप सिंदूर से लगा सकते हैं। ये बिंदी हर तरह के कपड़ों पर सूट करती हैं। इसलिए करवा चौथ पर आप कुमकुम वाली बिंदी भी लगा सकती हैं।

छोटी बिंदी

bindi designs for karwa chauth 2020, बिंदी डिजाइन, छोटी बिंदी
bindi designs for karwa chauth 2020, बिंदी डिजाइन, छोटी बिंदी

कई महिलाओं को छोटी बिंदी लगाना पसंद होता है, अगर आपने अभी तक छोटी बिंदी का लुक नहीं आजमाया है, तो इस करवा चौथ आप छोटी बिंदी लगाएं। छोटी बिंदी भी कई डिजाइन (bindi designs) में आती है, जैसे की स्टोन वाली, एकदम लाल रंग की, नग वाली और इत्यादि।

मोती वाली बिंदी

जैसे की हमने आपसे कहा है कि बिंदी डिजाइन (bindi designs) अनगिनत हैं। आजकल मोती वाली बिंदी भी काफी ट्रेंड में है। इसलिए आप मोती वाली बिंदी भी ट्राई कर सकते हैं। मोती वाली बिंदी कई रंगों में आती है और बेहद ही सुंदर लगती है। ये एकदम अलग तरह की बिंदी होती है। इसलिए करवा चौथ पर ये बिंदी लगाने से आपका एकदम स्टाइलिश लेंगी।

तो ये थे कुछ बिंदी डिजाइन (bindi designs) जिन्हें से आप किसी को भी करवा चौथ में लगा सकती हैं। ये बिंदी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। वहीं अगर आपकी शादी अभी अभी हुई है, तो आप दुल्हन वाली बिंदी भी लगा सकती हैं। दुल्हन वाली बिंदी आपको एक अलग लुक देगी।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर लगाए ये गजब के मेहंदी के डिजाइन

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक