बादाम खाने के नुकसान (Badam khane ke nuksan)

बादाम खाने के नुकसान (Badam khane ke nuksan) के बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल लोगों को लगता है कि बादाम खाना सेहतमंद होता है। जो कि एकदम सही है। हालांकि बादाम के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े होते हैं। जिनके बारे में भी आपको पता होना चाहिए। अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी डाइट में बादाम की संख्या अधिक शामिल न करें। वहीं बादाम के नुकसान (Badam khane ke nuksan) क्या है, उसकी जानकारी विस्तार में दी गई है।

बादाम खाने के नुकसान (Badam khane ke nuksan)

कब्ज की समस्या

बादाम का सेवन करने से कई लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही कब्ज की शिकायत रहती है, वो सूखे बादाम न खाएं। कब्ज की समस्या से ग्रस्त लोगों को भिगोकर बादाम का सेवन करना चाहिए। भिगे हुए बादाम खाने से पेट में कब्ज नहीं बनती है।

बी.पी की समस्या हो सकती है

बी.पी से ग्रस्त लोगों के लिए बादाम उत्तम साबित नहीं होते हैं। बादाम खाने से बी.पी बढ़ सकता है। बी.पी होने पर भिगे बादाम का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते है। कई बार तो अधिक बादाम खाने से सिर भी भारी हो जाता है और चक्कर आने लग जाते हैं।

बढ़ सकता है वजन

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों को बादाम का सेवन अधिक न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल बादाम के अंदर कैलोरी अधिक होती है, जो कि वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। 1-औंस यानी 30-ग्राम बादाम में 170 कैलोरी पाई जाती है। वहीं बादाम में वसा, प्रोटीन व अनय चीजें कितनी मात्रा में पाई जाती हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है।

वसा 15 ग्राम
प्रोटीन 6 ग्राम
कार्ब्स 6 ग्राम
फाइबर 3 ग्राम

 

विषाक्तता पैदा हो सकती है

बादाम के अंदर हाइड्रोसायनिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से शरीर में विषाक्तता पैदा हो जाती है। साथ ही बादाम अधिक खाने से सांस लेने में समस्या, नर्वस ब्रेकडाउन जैसी समस्या भी हो जाती है। इसलिए अधिक मात्रा में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।

किडनी स्टोन की समस्या वाले न खाएं

बादाम के नुकसान (Badam khane ke nuksan) किडनी स्टोन से ग्रस्त लोगों के संग भी जुड़े हुए हैं। किडनी स्टोन रोगियों को बादाम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बादाम खाने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।

बादाम के नुकसान (Badam khane ke nuksan) जाने के बाद आइए अब जानते हैं, बादाम खाने के फायदे क्या होते हैं।

  • जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती हैं, उनके लिए बादाम कारगर साबित होते हैं। रोज पांच बादाम खाने से कमजोरी की समस्या से राहत मिल जाती है।
  • दिमाग के लिए बादाम को अच्छा माना गया है और इन्हें खाने से दिमाग सही से कार्य करता है।
  • सर्दी के मौसम में बादाम का सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। वहीं अधिक ठंड लगने पर दूध को गर्म करके उसके अंदर बादाम पीसकर डाल दें। ये दूध पीने से ठंड नहीं लगेगी।
  • भिगे बादाम खाने से पाचन तंत्र सही बना रहता है।

ये भी पढ़ें –काजू भिगोकर खाने के फायदे (kaju bhigo kar khane ke fayde)

एक दिन में कितने बादाम खाये?

डायटिशियन के अनुसार बादाम को अपने खान-पान में जरूर शामिल करना चाहिए और हर व्यक्ति को रोजाना ज्यादा से ज्यादा 5 बादाम ही खाने चाहिए। जिन  लोगों क बी.पी, कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें बादाम भिगोकर ही खाने चाहिए।

खाली पेट बादाम खाने से क्या नुकसान है?

खाली पेट बादाम खाने से कब्ज की शिकायत कई लोगों को हो जाती है। इसलिए खाली पेट बादाम खाने से बचें, अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है।

रात को बादाम खाने से क्या होता है?

रात को बादाम खाने से नींद अच्छी आती है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है वो बस रात को सोते हुए एक गिलास दूध में बादाम डालकर खा लें। ऐसा करने से नींद अच्छी आएगी।

बादाम किसे नहीं खाना चाहिए

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, उन्हें बादाम नहीं खाने चाहिए।

गर्मी के मौसम में बादाम खाना चाहिए?

गर्मी के मौसम में बादाम का सेवन अधिक न करें। क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इन्हें खाने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम में बादाम को भिगो कर ही खाना चाहिए। वहीं सर्दी के मौसम में आप बिना भिगोए बादाम को खा सकते हैं।
तो ये थी बादाम खाने के नुकसान (Badam khane ke nuksan) और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक