बेसन के फायदे और नुकसान ( Besan Benefits, Side Effects in hindi)

Besan ke fayde: हर किसी की रसोई में बेसन जरूर होता है। बेसन का इस्तेमाल कई प्रकार से हो सकता है और इसका मदद से कई तरह से व्यंजन बनाए जाते हैं। बेसन का सेवन करने से शरीर को लाभ मिलता है और साथ में ही बेसन चेहरे के लिए भी उत्तम माना जाता है। बेसन की मदद से चेहरे को चमकाया जा सकता है और सुंदर त्वचा पाई जा सकती है। हम आपको बेसन के फायदे (besan ke benefits) बताने जा रहे हैं और बेसन के फायदे चेहरे (besan ke benefits for skin) पर क्या क्या होते हैं। ये जाने के बाद आप भी बेसन का प्रयोग जरूर करना शुरू कर देंगे।

क्या होता है बेसन (besan in hindi)

बेसन देखने में पीले रंग का दिखता है और इसे चने को पीसकर प्राप्त किया जाता है। कोई लोग बेसन की रोटी बनाकर खाते हैं और तो कई लोग इसका प्रयोग पकौडे बनाते समय करते हैं। बेसन को अंग्रेजी भाषा में Gram Flour के नाम से जाना जाता है। बेसन आसानी से बाजार में मिल जाता है और ये एक प्रकार का आटा होता है। Gram Flour यानी बेसन को सेहत के लिए कारगर माना जाता है जिसकी वजह से कई लोग रोटी के आटे में बेसन को भी मिलता है।

बेसन के फायदे (Besan Ke Fayde)

बेसन के फायदे सेहत, बालों और चेहरे के साथ जुड़े हुए हैं।

  • बेसन को खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में कमजोरी रहती है वो लोग बेसन खाया करें। शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगा।
  • सर्दी के मौसम में बेसन का सेवन जरूर करना चाहिए। बेसन खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और सर्दी नहीं लगती है। इसलिए सर्दी शुरु होते ही आप बेसन का सेवन जरूर करें और हफ्ते में तीन बार इसे जरूर खाएं।
  • जिन लोगों को शरीर में खून की कमी है वो लोग बेसन को खाया करें। बेसन के फायदे खून के साथ में जुड़े हुए हैं और इसे खाने से खून बढ़ने लग जाता है। दरअसल इसके अंदर फोलेट और आयरन होते है जो कि खून बढ़ाने का कार्य करता है।
  • कमजोर हड्डियां होने पर बेसन को डाइट में शामिल कर लें। बेसन को डाइट में शामिल करने से हड्डियों पर अच्छा असर पड़ता है और हड्डियों को ताकत मिल जाती है।
  • बेसन के फायदे (besan ke fayde) दिमाग के संग भी हैं और इसे खाने से दिमाग तेज होता है।
  • महीना आने पर अगर आपके पेट में दर्द की शिकायत हो तो आप देसी घी में बेसन का हलवा बनाकर खा लें। दर्द दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Ke Fayde)

बालों के संग जुड़े बेसन के फायदे (besan ke fayde for hair)

बेसन के फायदे (besan ke fayde) बालों के संग भी हैं और इसकी मदद से सुंदर बाल पाए जा सकते हैं।

  • जिन लोगों के बाल रूखे हैं वो लोग बेसन को बालों पर लगाया करें। एक कटोरी में अपने बालों के अनुसार बेसन ले लें और इसमें शहद और दूध मिला दें। इस बेसन के पैक को बालों पर लगा लें और आधे घंटे बाद अपने बालों को पानी से धो लें। बेसन का ये पैक बालों में पर लगाने से बाल मुलायम बन जाएंगे।
  • बालों में रूसी की समस्या होते ही इनपर बेसन लगा लें। बेसन लगाने से बालों से रुसी तुरंत गायब हो जाएगी। आप बस बेसन के अंदर दही और नींबू का रस मिला दें। बेसन के इस हेयर मास्क को बालों पर लगा लें।
  • बालों को लंबा करने में भी बेसन सहायक होता है और इसे बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है। बेसन के अंदर आप जैतून का तेल मिला दें और बेसन के इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा लें। आंधे घंटे बाद बेसन को बालों से साफ कर लें।

त्वचा से जुड़े बेसन के लाभ (besan ke fayde ke fayad for skin)

खुबानी खाने के फायदे और नुकसान (Apricot Or khubani Benefits And Side Effects In Hindi)

बेसन को चेहरे (besan ke benefits for skin) पर लगाने से चेहरे को निखारा जा सकता है और यहीं वजह है कि कई सारे लोग बेसन का फेस पैक (besan ka face pack) लगाया करते हैं। बेसन का फेस पैक बनाने काफी सरल है और बेसन के फेस पैक की मदद से सुंदर त्वचा पाई जा सकती है। साथ में ही त्वचा से जुड़ी कई समस्या को दूर दिया जा सकता है। तो आई जानते हैं बेसन के चेहरे पर लगाने के फायदे।

दाने करे दूर

चेहरे पर दाने होने पर आप उनपर बेसन का फेस पैक लगा लें। बेसन का फेस पैक लगाने से चेहरे पर मौजूद दाने गायब हो जाएंगे। दानों को दूर करने के लिए आप बेसन के अंदर थोड़ा सा शहद और दही मिला लें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगा लें। दाने दूर हो जाएंगे।

चेहरे की रंगत निखरे (Besan se chehre ko gora kaise kare)

चेहरे को निखारने के लिए एक चम्मच दही के अंदर बेसन (dahi aur besan ke fayde) मिला दें और इस पैक को लगा लें। चेहरे की रंगत निखर जाएगी।

एलर्जी करे दूर

कई बार एलर्जी होने से त्वचा पर दाने निकल आते हैं। त्वचा पर दाने निकलने पर आप परेशान ना हों और त्वचा पर बेसन का फेस पैक लगा लें। बेसन का फेस पैक (besan ka face pack) लगाने से एलर्जी के दाने गायब हो जाएंगे। आप बस दही बेसन को मिक्स कर लें और इसे लगा लें।

त्वचा लगे यंग

बेसन को चेहरे पर लगाने से त्वचा यंग भी लगती है इसलिए आप शहद और बेसन को चेहरे पर लगाया करें।

त्वचा बनें नरम

त्वचा को नरम बनाने के लिए बेसन में अंडा मिला दें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से त्वचा में नरमी आ जाएगी और त्वचा निखर जाएगी।

टैन से मिले राहत

बेसन के फायदे टैन के संग भी हैं और इसकी मदद से ट्रैन को आसानी से गायब किया जा सकता है। दरअसल जब हम अधिक देर तक धूप में रहते हैं तो त्वचा काली पड़ जाती है। जिसे टैन कर कहते हैं। टैन होने पर आप नींबू के रस को बेसन में मिलाकर त्वचा पर लगा लें। ऐसा करने से टैन साफ हो जाएगा। आप एक हफ्ते तक ऐसा करें।

त्वचा को मिले ठंडक

बेसन को त्वचा (besan for skin) पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिल जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में त्वचा में जलने होने पर आप बेसन का पेस्ट लगा लें। बेसन के अंदर दही और गुलाब जल मिल दें और इस मिश्रण को त्वचा पर लगा लें। त्वचा को जलन से राहत मिल जाएगी और त्वचा को गर्मी के मौसम में भी ठंडक का एहसास होगा।

इस तरह से करें बेसन का सेवन 

बेसन का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप बेसन आटे में मिलाकर इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं या फिर इसका हलवा बना सकते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो बेसन की प्रयोग सब्जी बनाने में भी करते हैं। जबकि कई लोग बेसन की बर्फी बनाकर भी खाया करते हैं।

जानें चिया बीज के फायदे ( Chia Seeds Benefits in Hindi)

बेसन के नुकसान

  • बेसन काफी गर्म होता है इसलिए गर्मी के समय बेसन का सेवन अधिक ना करें और सीमित मात्रा में ही खाएं।
  • जिन लोगों को उच्च रक्त की समस्या है वो लोग बेसन का सेवन करने से बचें।
  • किडनी में पत्थर की समस्या होने पर बेसन का सेवन अधिक ना करें। ऐसा करने से ये तकलीफ बढ़ सकती है।

 

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक