Bharti Singh Out From Kapil Sharma Show :कपिल शर्मा शो से भारती सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाल ही में भारती का नाम विवादों में आने के बाद शो के मेकर्स ने भारती सिंह को इस शो से बाहर करने का फैसला लिया है और अब भारती इस शो में नजर नहीं आएंगी। खबरों के अनुसार शो के मेकर्स को डर है कि जिस तरह से हाल ही में भारती सिंह पर केस दर्ज हुआ है , उस केस के कारण कपिल शर्मा शो की टीआरपी को असर पड़ सकता है। इसलिए इस शो के मेकर्स ने भारती को शो से बाहर निकाले में ही भलाई समझी।
शो से बाहर निकाले जाने पर अभी तक भारती की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही ये खबर मिल पाई है कि भारती को कितने समय के लिए इस शो से बाहर किया गया है।
नवजोत सिंह सिद्धू को भी किया था बाहर
ये पहला मौका नहीं है जब शो के मेकर्स ने इस तरह से किसी को बाहर किया हो। इससे पहले शो के मेकर्स ने इस शो में नजर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी शो से बाहर कर दिया था। दरअसल सिद्धू ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिया था। जिससे की विवाद हो गया था। इस विवाद को देखते हुए कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर कर दिया गया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया है।
आपको लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि नवजोत सिंह सिद्धू को एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए दिए जाते थे। साथ में ही उनके रहने के लिए फाइव स्टार होटल भी बुक किया जाता था। हालांकि विवाद के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा शो से हाथ धोना पड़ा और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया। जो कि एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए लेती हैं।
वहीं अब सिद्धू की तरह भारती सिंह को भी इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और भारती अब कपिल शर्मा शो में नहीं नजर आएगी। कपिल शर्मा शो में भारती सिंह के अलावा किसे लाया जाता है अभी ये तय नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा शो सोनी चैनल पर आता है। ये शो साल 2016 से आ रहे हैं, जो कि इंडिया का सबसे हिट शो है। ये शो हर शनिवार और रविवार को 9 30 बजे आता है।