चेहरे पर दही लगाने के फायदे पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप (Dahi Lagane Ke Fayde)

चेहरे पर दही लगाना बेहद ही लाभकारी होता है और हफ्ते में महज तीन बार अगर दही को त्वचा पर लगाया जाए। तो कई तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। चेहरे पर दही लगाने के क्या फायदे हैं (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde) और किस तरह से चेहरे पर दही को लगाया जा सकता है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

चेहरे पर दही लगाने के क्या फायदे हैं (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde)

1.टैन हो खत्म

चेहरे पर टैन यानी कालापन आने पर अगर दही का प्रयोग किया जाता है, तो टैन दूर हो जाती है और रंगत पर भी असर पड़ता है। इसलिए जब भी चेहरे पर टैन आए तो दही को लगा लें। इसे लगाते ही टैन कम होने लग जाएगी।

इस तरह से लगाएं

टैन को दूर करने के लिए आप थोड़े से बेसन में दही (dahi aur besan) को मिला लें। इस लेप को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। जब दही और बेसन का ये फेस फैक सूख जाए तो पानी से इसे हटा दें। कम से कम लगातार एक हफ्ते तक रोज बेसन और दही को लगाएं। चेहरे की टैन गायब हो जाएगी।

2.दाने हो खत्म

जिन लोगों के चेहरे पर दाने अधिक होते हैं। उन लोगों को भी दही का प्रयोग करना चाहिए। दही को अगर चेहरे पर लगाया जाता है तो ये दाने कम होने लग जाते हैं और दानों से मुक्ति मिल जाता है।

इस तरह से लगाएं

दही के अंदर थोड़ी सी हल्दी को डाल दें। इसे अच्छे से मिला लें। जब ये मिल जाए तो इस लेप को लगा लें। इसे कम से कम 10 मिनट रखने पर ही असर दिखेगा। सूखने पर साफ कर लें। एक दिन छोड़कर इसे लगाएं।

3.निशान करे कम

चेहरे पर दही लगाने के फायदे (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde) अनके हैं। जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे के निशान रहे जाते हैं, उन्हें दही जरूर लगाना चाहिए। दही लगाने से ये निशान कम हो जाते हैं और चेहरे की त्वचा एकदम साफ हो जाती है। इसके अलावा गर्दन के कालेपन को दूर करने में भी दही कारगर माना गया है।

इस तरह से लगाएं

शहद और दही (dahi aur shahad) को मिक्स कर लें। इस फेस पैक को उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगा लें। अच्छे से सूखने पर पानी से साफ कर लें। आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।

4.स्किन इंफेक्शन हो दूर

कई लोगों को स्किन इंफेक्शन हो जाता है। जिसके कारण चेहरे पर खुजली की समस्या हो जाती है और छोटे-छोटे दाने में निकलने लग जाते हैं। चेहरे से जुड़ी ये समस्या होने पर आप दही का प्रयोग करें। दही लगाने से स्किन इंफेक्शन दूर हो जाता है। चेहरे की जगह शरीर के किसी ओर हिस्से में भी स्किन इंफेक्शन होने पर उस जगह पर दही लगा सकते हैं।

इस तरह से लगाएं

स्किन इंफेक्शन को दूर करने के लिए दही में थोड़ी से मुल्तानी मिट्टी मिला लें। इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगा लें। जब ये अच्छे त्वचा में समा जाए तो इसे साफ कर लें। रोज दही को लगाने से स्किन इंफेक्शन से जल्दी ही राहत मिल जाएगी।

5. आए मुलायमपन

त्वचा में रूखापन महसूस होने पर इसपर दही को लगा लें। दही लगाने से इसका रूखापन दूर हो जाएगा और मुलायम त्वचा आपको मिल जाएगी। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।

इस तरह से लगाएं

एक कटोरी में दो चम्मच दही ले और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके स्मूद होने पर इसे लगा लें। कम से कम 25 मिनट तक चेहरे पर दही को लगा रहना दें। फिर हल्के गर्म पानी से दही को साफ कर लें।

तो ये थे चेहरे पर दही लगाने के क्या फायदे (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde) होते हैं, उससे जुड़ी जानकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

दही में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

अगर आपको अपनी रंगत साफ करनी है, तो आप दही में हल्दी मिलाकर लगाएं। इसके अलावा दही में बेसन, शहद और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाई जा सकती है।

बेसन और दही लगाने से चेहरे पर क्या होता है?

बेसन और दही को एक साथ चेहरे पर लगाने से चेहरे का सांवलापन दूर हो जाता है और रंगत गोरी बन जाती है।

 

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक