काफल के फायदे और नुकसान (Kaafal ke Fayde)

आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में काफल का खूब प्रयोग किया जाता है और मात्रा थोड़ा सा काफल खाकर कई रोगों की दूर किया जा सकता है। काफल का पेड़ गुणकारी होता है। काफल एक जड़ी बूटी है। जो कि अधिकतकर ठंडी जगह पर पाई जाती है। इस झाड पर लगने वाले फल को काफल कहा जाता है। काफल की छाल का भी प्रयोग आयुर्वदिक दवा को बनाने में किया जाता है।

काफल का पेड़

काफल का पेड़ सदाबहार होता है और इसे अंग्रेजी भाषा में बे-बैरी (Bay-berry) कहा जाता है। जबकि संस्कृत भाषा में काफल का नाम कट्फल होता है। हिंदी में काफल (Kafal in Hindi) के ओर भी नाम है जो कि इस प्रकार हैं, कायफर और काफल है।  काफल के विभिन्न नामों को जाने के बाद आइए अब जानते हैं, काफल के फायदे (Kaafal ke Fayde) क्या है, काफल के नुकसान।

काफल के फायदे (Kaafal ke Fayde)

1.काफल के फायदे (Kaafal ke Fayde) अनेक हैं, इसे खाने से खाने से सिरदर्द को दूर किया जा सकता है। सिरदर्द होने पर काफल के छाल का सेवन करें। उपाय के तहत काफल की छाल को लेकर साफ कर दें। फिर इसे धूप में सूखा दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो इसको पीस कर चूर्ण बना लें। काफल के चूर्ण को सूंघे। काफल के चूर्ण को सूंघने से सिरदर्द से आराम मिल जाएगा।

इसी प्रकार से जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है वो भी काफल की छाल के चूर्ण को सूंघा करें। एकदम से आराम पहुंच जाएगा।

2.कान दर्द होने पर काफल का प्रयोग करें और इसके कान में डालें। कान में काफल का तेल डालने से दर्द दूर हो जाएगी। काफल का तेल बनाना बेहद ही सरल है और काफल का तेल बनाने की विधि इस प्रकार है आप सरसों के तेल को गर्म कर लें और उसके अंदर काफल को डाल दें। इसे अच्छे से पकाए। जब काफल पूरी तरह से घूल जाए तो गैस बंद कर दें। तेल को हल्का ठंडा होने दें। फिर इसे रूई की मदद से कान में ये तेल डाल लें।

3.दांत दर्द होने पर काफल की छाल का प्रयोग करें। काफल की छाल से रोज सुबह अपने दांतों का साफ करें। इस छाल को मंजन की तरह प्रयोग करने से दांत का दर्द सही हो जाएगा। इसके अलावा आप काफल के चूर्ण में सिरका मिलाकर भी इसे अपने दांतों पर लगा सकते हैं। ऐसे करने से भी ये दर्द भाग जाती है।

4.पेट दर्द होने पर काफल के चूर्ण का सेवन करें। काफल के चूर्ण में थोड़ा सा काला नमक मिला दें। फिर इस चूर्ण को खा लें। खाना खाने के बाद अगर काफल का चूर्ण खाया जाए तो पेट में दर्द की शिकायत नहीं होती है।

5.सूजन को कम करने में भी काफल लाभकारी होती है। सूजन होने पर काफल के चूर्ण को तेल में मिला दें। फिर इससे मालिश करें। ऐसा करने से सूजन कम होने लग जाएगी।

ये भी पढ़ें – Jaiphal tel banane ki vidhi जायफल का तेल बनाने की विधि

काफल के नुकसान 

अधिक मात्रा में काफल का सेवन करने से उल्टी का मन हो सकता है। इसलिए आप ज्यादा मात्रा में काफल न खाएं तो बेहतर होगा।

तो ये थे काफल के फायदे (Kaafal ke Fayde) व नुकसान के बारे में जानकारी, हम उम्मीद करते है कि काफल के औषधीय गुण के बारे में जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करें।

ये पढ़ें- जायफल के फायदे, नुकसान, तेल (Jaifal Khane Ke Fayde)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक