नई दिल्ली: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11 वें सीजन का कल फिनाले हुआ था और इस सीजन को टी.वी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीत (khatron ke khiladi winner arjun bijlani) लिया है। अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच आखिरी टास्क था। जिसे अर्जुन बिजलानी ने तेजी से करकर , शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। हालांकि अर्जुन बिजलानी की जीत पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं और लोग दिव्यांका को सीजन की विजेता कह रहे हैं। दर्शकों का आरोप है कि कलर्स का चेहरा होने के कारण अर्जुन बिजलानी (khatron ke khiladi winner arjun bijlani) को ये शो जीताया गया है। हालांकि इन तमाम आरोपों पर अब अर्जुन बिजलानी की प्रतिक्रिया भी आई है और उन्होंने अपना पक्ष भी रखा है।
FIXED WINNER कहे जाने पर अर्जुन बिजलानी ने कहा कि ये मुमकिन ही नहीं है कि शो में कोई Cheating हो सके। अर्जुन बिजलानी ने कहा कि ये शो वो नहीं है जो कि जनता और चैनल की प्रेफेर्स पर चले। ये शो स्टंट परफोर्मस पर चलता है। जो आखिरी स्टंट मैंने किया था वो तेजी के साथ किया था। दिव्यांका ने इससे पहले कई स्टंट तेजी से किए थे। लेकिन फाइनल वाले दिन में तेज था। चैनल ये स्टंट नहीं कर रहा था। जिसने भी ये स्टंट दिखा है वो जानते हैं कि मैंने इसे तेजी से किया है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी के होते हुए, कई भी चींटिंग नहीं हो सकती है।
गौरतलब है कि अर्जुन बिजलानी ने कलर्स के कई सारे शो किए हैं। ऐसे में अर्जुन बिजलानी को कलर्स का चेहरा कहा जाता है। वहीं ये शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को ट्रोल किया जाने लगा और कहा जाने लगा की कलर्स का चेहरा होने के कारण ये शो उन्हें जिताया गया है। ट्रोल होने पर अर्जुन बिजलानी की ये प्रतिक्रिया आई है।
जीते 20 लाख रूपए
खतरों के खिलाड़ी के 11 वें सीजन को जीतने के साथ ही अर्जुन बिजलानी को इनाम के तौर पर 20 लाख की राशि दी गई है। इसके अलावा एक कार भी उन्हें मिली है। बता दें कि ट्रॉफी के लिए फिनाले में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य के बीच टक्कर थी। लेकिन राहुल ने स्टंट करने से मना कर दिया था। जिसके बाद फाइनल मुकाबला अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी के बीच हुआ।
#KKKGrandFinale Darr Vs dare ka winner haiiiii @Thearjunbijlani!!!
Tell us your reaction 😲 in the comments below. pic.twitter.com/lEYQoJ3rs9— ColorsTV (@ColorsTV) September 26, 2021