khesari lal yadav new bhojpuri song vaccine, Bhojpuri Song 2021
नए साल के जश्न में पूरी दुनिया डूबी हुई है और इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सिंगर व एक्टर खेसारीलाल यादव का एक नया खाना सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। खेसारीलाल यादव के नए भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song 2021) का नाम ‘वैक्सीन नया साल के’ है। इस गाने में खेसारीलाल यादव नए रंग में नजर आ रहे हैं और उनके वैक्सीन खाने से धूम मचा दी है।
ये गाना नए साल के मौके पर खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड ने यूट्यब शेयर किया है और इस गाने को महज थोड़ी सी देर में काफी सारे लोग देख चुके हैं। इस गाने के अपलोड होने के 24 घंटे के भीरत 30 लाख से ज्यादा बार इसे देखा गया है।
आने वाली फिल्म है व्यस्त
खेसारीलाल यादव का ये नया गाना ऐसे समय में आया है, जब देश में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा रही है। वहीं इन दिनों खेसारीलाल यादव अपनी आने वाली फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त है और हाल ही में ये इस फिल्म की शूटिंग करके भारत वापस आया है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की गई है और लंदन से वापस आने के बाद ही खेसारीलाल यादव का ये नया गाना रिलीज हुआ है।
कौन है खेसारीलाल यादव
खेसारीलाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और इनकी फिल्म उत्तर प्रदेश व बिहार में काफी पसंद की जाती है। ये एक्टिंग के साथ ही गाना भी गाते हैं। वहीं इनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार बनने से पहले ये लिट्टी चोखा भेजा करते थे। कई समय तक इन्होंने दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचा था। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में ब्रिक मिलने के बाद इनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई।
ये भी पढे़ं- बेहद ही अमीर हैं भोजपुरी फिल्म के ये सितारें
बिग बॉस 13 में भी खेसारीलाल नजर आए थे हालांकि कुछ ही हफ्तों बाद उन्हें इस शो से जनता के कम वोट मिलने के कारण निकाल दिया था।