मुल्तानी मिट्टी के फायदे और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने की विधि (Multani Mitti Ke Fayde)

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने की विधि (Multani Mitti Ke Fayde) :

मुल्तानी मिट्टी का नाम आप लोगों ने जरूर सुना होगा। मुल्तानी मिट्टी को बहुत ही उपयोगी माना जाता है और मुल्तानी मिट्टी के फायदे होने कारण ही इसे सदियों से भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Benefits) सेहत, बालों और चेहरे के साथ जुड़े हैं और मात्र ये मिट्टी का इस्तेमाल कर कई तकीलफों को आसानी से दूर किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी के फायदे इसे एक विशेष मिट्टी का दर्जा देते हैं। आज के लेख के जरिए हम आपको मुल्तानी मिट्टी क्या है, मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Ke Fayde) और इस मिट्टी से जुड़ी इत्यादि जानकारी देने जा रहे हैं।

लेख में बताए गए मुख्य बंदू –

मुल्तानी मिट्टी क्या है

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे

मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे

बालों से जुड़े मुल्तानी मिट्टी के फायदे

मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

मुल्तानी मिट्टी क्या है

मुल्तानी मिट्टी देखने में भूरे रंग की होती है। ये मिट्टी चट्टानो के अंदर से निकाली जाती है। चट्टानों से निकालते समय ये मिट्टी काफी कठोर होती है। लेकिन पानी लगते ही ये मिट्टी मुलायम हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी शीतल होती है और इसे आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे अंग्रेजी भाषा में Fuller’s earth कहा जाता है। ये मिट्टी भारत के अधिकतर राज्यों में मिलती है। इस मिट्टी का प्रयोग कई तरह के ब्यूटी से जुड़े उत्पादों को बनाने में किया जाता है। कई कंपनियां इसका प्रयोग साबुन को बनाने में करती हैं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Ke Fayde)

सेहत के संग जुड़े मुल्तानी मिट्टी के फायदे

तनाव हो कम

मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर दिमाग को शांत किया जा सकता है। इस मिट्टी को माथे पर लगाने से तनाव दूर हो जाता है। इसलिए तनाव से ग्रस्त लोग मुल्तानी मिट्टी का लेप जरूर लगाया करें।

सिर दर्द हो दूर

गर्मी के मौसम में कई बार लोगों को सिर दर्द की तकलीफ हो जाती है। सिर में दर्द होने पर आप मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा लें। मुल्तानी मिट्टी का लेप माथे पर लगाने से गर्मी के कराण होने वाली दर्द भाग जाती है। दरअसल गर्मी के मौसम में अधिक देर तक धूप में रहने से कई बार सिर भारी हो जाता है और सिर में दर्द की शिकायत हो जाती है। वहीं मुल्तानी मिट्टी शीतल होती है और महज इसे लगाने से सिर की दर्द सही हो जाती है।

जलन हो कम

शरीर के किसी भी हिस्से में जलन होने पर आप मुल्तानी मिट्टी के लेप का प्रयोग करें। मुल्तानी मिट्टी का लेप जलन वाले हिस्से पर लगाने से जलन दूर हो जाती है और जलन से आराम मिल जाता है। जलन के अलावा कटे हुए घाव पर भी ये मिट्टी लगाना गुणकारी साबित होता है।

चेहरे से जुड़े मुल्तानी मिट्टी के फायदे (multani mitti for face)

1.गोरी बनें त्वचा

त्वचा को गोरा बनाने में मुल्तानी मिट्टी कारगर साबित होती है और इस मिट्टी को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत साफ हो जाती है। इसलिए अपनी रंगत को साफ करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग जरूर करें।

2.मुल्तानी मिट्टी और नींबू (multani mitti face pack)

रंगत को निखारने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के अंदर नींबू का रस मिला दें। इन दोनों चीजों के अच्छे से चेहरे और गले पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक रूखने दें और उसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को साफ कर लें। मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार लगाएं।

3 .त्वचा बनें मुलायम

त्वचा को मुलायम बनाने में भी मुल्तानी मिट्टी सहायक साबित होती है और इस लगाने से रुखी त्वचा सकी समस्या से निजात मिल जाती है।

4. मुल्तानी मिट्टी और शहद

मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे त्वचा के संग जुड़े हुए हैं और इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है।

5. मुंहासे हो दूर

मुंहासों की समस्या होने पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा लें। इस का लेप लगाते ही मुंहासे सही हो जाएंगे। मुल्तानी मिट्टी मिट्टी के अंदर मौजूद गुण मुंहासों को फौरन सही कर देते हैं।

6. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे (multani mitti face pack)

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी की मदद से मुंहासों से निजात पाई जा सकती हैं। मुंहासे होने पर आप मुल्तानी मिट्टी के पाउडर के अंदर थोड़ी सी हल्दी मिला दें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगा लें। मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे मुंहासों को सही कर दें।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे बालों के लिए

1. बालों बनें चमकदार

जिन लोगों के बाल रुखे हैं वो अपने बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगा लें। मुल्तानी मिट्टी को बालों पर लगाने से बाल चमकदार हो जाते हैं और मुलायम बन जाते हैं।

2. रुसी हो खत्म

रूसी की समस्या होने पर बालों पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लगा लें। ये दोनों चीजे बालों पर लगाने से रूसी की दूर हो जाएगी और रूसी से आराम मिल जाएगा।

3 .बाल बनें लंबे

बालों को लंबे करने में भी मुल्तानी मिट्टी सहायक मानी जाती है और इसे बालों पर लगाने से बाल लंबे हो जाते हैं। इसलिए लंबे बाल पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।

मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं

मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं ये सवाल कई लोगों के मन में उठता है। मुल्तानी मिट्टी को कई तरह से लगाया जा सकता है। आप मुल्तानी मिट्टी लेकर इसको पीस लें और इसका पाउडर तैयार कर लें। फिर इस पाउडर के अंदर शहद, हल्दी, नींबू और इत्यादि चीजें मिलाकर लगा लें।

चेहरे पर आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी का घोल भी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी का घोल तैयार करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के पाउडर के अंदर पानी मिला दें और इस घोल को लगा लें।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडरऔर चंदन पाउडर को भी एक साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। इन दोनों चीजो को एक मात्रा में मिला दें और इनके अंदर पानी मिला कर घोल तैयार कर लें। फिर इस लेप को अपने बालों, चेहरे या माथे पर लगा लें। ये लेप लगाने से चेहरे में निखार आ जाएग। बाल मुलायम हो जाएं वहीं माथे पर लगाने से शांति मिलेगी।

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे

कई लोग मुल्तानी मिट्टी से नहाते भी हैं। इस मिट्टी को पानी में घोलकर इसे पूरे शरीर पर लगाया जाता है और आधं घंटे बाद पानी से नहाया जाता है। मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे काफी जैसे इससेस नहाने से शरीर मुलायम बन जाता है। गर्मी के मौसम में अगर इससे नहाया जाए तो शरीर में दाने नहीं होते हैं और सूरज के कारण काली पड़ी त्वचा सही हो जाती है। यानी मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे काफी और इससे नहाना लाभदायक होता है।

मुल्तानी मिट्टी से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

मुल्तानी मिट्टी क्यों खाते हैं? (multani mitti kyun khate hain)

कई लोगों को मुल्तानी मिट्टी खाने की आदत होती है। ज्यादातर महिलाओं के अंदर ही मुल्तानी मिट्टी खाने की तलब उठती है। दरअसल मुल्तानी मिट्टी मीठी खाने एक तरह की बीमारी होती है। जिसे जियोफेगिया के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों में खून की कमी होती है उनको ही मिट्टी खाने के मन करता है।

लड़कियां मुल्तानी मिट्टी क्यों खाते हैं?

दरअसल लड़कियों के अंदर खून की कमी ज्यादा पाई जाती है और इस कमी के कारण ही लड़कियों को मुल्तानी मिट्ठी खाने की तलब लगती है।

मुल्तानी मिट्टी खाने के नुकसान

जो लोग मुल्तानी मिट्टी खाते हैं उनको गंभीर लोग लगने का खतरा रहता। मुल्तानी मिट्टी खाने से पेट में कीड़े हो जाते हैं और पेट में पत्थरी भी बन जाती है। इसलिए मुल्तानी मिट्टी को भूलकर भी ना खाएं।

मुल्तानी मिट्टी की कीमत क्या है?

मुल्तानी मिट्टी बेहद ही सस्ती होती है। आपको खुली मुल्तानी मिट्टी पांच रुपए में मिल जाएगी। वहीं किसी कंपनी के द्वारा बेची जाने वाली मुल्तानी मिट्टी थोड़ी महंगी पड़ती है।

मुल्तानी मिट्टी का रंग कैसा होता है

मुल्तानी मिट्टी का हल्का भूरा होता है। हालांकि जब इसे अधिक देर के लिए गिला करके हवा में रखा जाता है तो इसका रंग लाल हो जाता है।

मुल्तानी मिट्टी को कैसे पहचाने?

मुल्तानी मिट्टी की पहचान करने बेहद ही सरल है। ये मिट्टी चिकनी होती है और पानी में आसानी से घूल जाती है। ये मिट्टी हल्के भूरे रंग की होती है और इससे खुशबू आती है।

मुल्तानी मिट्टी को मराठी में क्या कहते हैं?

मुलतानी मिट्टी को मराठी भाषा में मुलतानी मिट्टी कहा जाता है।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Benefits) और भी हैं और इसे लगाना लाभदायक होता है। इसलिए आप मुल्तानी मिट्टी जरूर लगाएं।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक