गिरीश चंद्र का जीवन परिचय (New CAG Girish Chandra Murmu Biography In Hindi)

गिरीश चंद्र का जीवन परिचय (New CAG Girish Chandra Murmu Biography In Hindi)

गिरीश चंद्र (Girish Chandra Murmu) को केंद्र सरकार द्वारा देश का अलग भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक चुना गया है। ये  1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और इन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। गिरीश चंद्र (who is Girish Chandra Murmu) कौन हैं और इनकी शिक्षा क्या है, इसकी जानकारी गिरीश चंद्र की जीवन के जरिए विस्तार से दी गई है। तो आईए नजर डालते हैं गिरीश चंद्र की जीवनी पर (Girish Chandra Murmu biography in hindi)>

गिरीश चंद्र का जीवन परिचय (New CAG Girish Chandra Murmu Biography In Hindi)

पूरा नाम गिरीश चंद्र मुर्मू
जन्म स्थान (girish chandra murmu birth place
)
21 नवंबर 1959, उड़ीसा
आयु 60 साल
शिक्षा मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री, एमबीए की डिग्री
किस पद पर दे रहे हैं सेवा भारत के नए CAG

 

गिरीश चंद्र का परिवार व जन्म (girish chandra murmu family)

गिरीश चंद्र का जन्म सन् 1959 में ओडिशा में मयूरभंज जिले का बेटनोई गाँव में हुआ था। इनके कुल आठ भाई बहन हैं, जिसमें से 6 भाई और दो बहनें। इनके एक भाई वर्तमान में RBI में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। गिरीश चंद्र की पत्नी का नाम स्मिता शुक्ला मुर्मू और इनके दो बच्चे हैं।

गिरीश चंद्र की शिक्षा

गिरीश चंद्र ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री उत्कल विश्वविद्यालय से हासिल की है। इसके अलावा इनके पास मबीए की डिग्री भी है जो कि इन्होंने बर्मिंघम विश्वविद्यालय से हासिल की है।

कैरियर के शुरूआत

साल 2001 में ये गुजरात राज्य के राहत आयुक्त किए गए थे। उस समय इस राज्य में मोदी की सरकार सत्ता में भी। कुछ समय बाद ही गिरीश चंद्र को खान और खनिज आयुक्त बनाया गया था (Commissioner, Mines and Minerals ) और उसके बाद गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के प्रबंध निदेशक के पद पर भी इनकी नियुक्ती की गई थी। चार साल बाद यानी साल 2004 में इन्हें गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया था। इनको साल 2002 के गुजरात दंगों के मामलों को संभालने का काम भी दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर

साल 209 में ये जम्मू-कश्मीर के प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर चुने गए थे और इन्होंने इस पद पर आठ महीनों तक सेवा दी थी।

भारत के नए सीएजी

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद छोड़ने के बाद इन्हें भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक चुना गया है और ये इस पद पर 65 आयु होने तक सेवा दे सकते है।

गिरीश चंद्र द्वारा दी गई सेवाएं

राहत आयुक्त
आयुक्त, खान और खनिज
प्रबंध निदेशक, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड
जम्मू-कश्मीर के प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर
भारत के नए CAG

 

 

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक