गिलोय के फायदे और नुकसान ( Giloy Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गिलोय घनवटी के फायदे (Patanjali Giloy Ghanvati fayde): गिलोय एक प्रकार का पौधा होता है जिसे औषधियां गुण से भरपूर माना जाता है। गिलोय के फायदे (giloy ke fayde) इसे चमत्कारी पौधा बनाते हैं। पंतजलि गिलोय घनवटी बेचती है जिसे खाने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेदिक में गिलोय का प्रयोग किया जाता है और गिलोय की गोली और जूस लोगों के पीने की सलाह दी जाती है। गिलोय के फायदे और नुकसान क्या हैं अगर आपके इसकी जानकारी नहीं है तो आप इस लेख को एक बार जरूर पढ़ें। क्योंकि आप हम आपको गिलोय के फायदे और नुकसान बताने जा रहे हैं।

गिलोय का पौधा –

गिलोय का पौधा देखने में हरे रंग का होता है और ये एक प्रकार की बेल होती है। गिलोय की बेल में पत्ते लगते हैं जो कि गोल आकार जैसे होते हैं। गिलोय का पौधा भारत के अधिकतर राज्यों में पाया जाता है। गिलोय की बेल ज्यादा नहीं फैलती है और ये आसीन से कई भी लग जाती है। इसलिए आप चाहें तो अपने घर में बड़े गमले में भी गिलोय का पौधा लगा सकता हैं।

गिलोय के फायदे और लाभ (Giloy Ke Fayde In Hindi) –

आंखों की रोशनी बढें

गिलोय का सेवन करने से आंखों की रोशनी पर अच्छा प्रभाल पड़ता है और इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज बनी रहती है। आंखों के अन्य रोगों को सही करने में भी गिलोय सहायक होती है। गिलोय के लाभ आंखों के साथ कई सारे हैं। आंखों की रोशनी तेज करने हेतु आप बस गिलोय जूस और आंवला रस एक साथ पी लें।

डायबिटीज

गिलोय के फायदे डायबिटीज के रोगियों के लिए भी हैं। गिलोय को खाने से डायबिटीज को कम किया जा सकता है। इसलिए जिन लोगों को अधिक डायबिटीज की समस्या है वो लोग गिलोय का सेवन किया करें। डायबिटीज होने पर गिलोय के तने का रस हल्दी में मिलाकर पीना लाभदायक होता है।

मोटापा

मोटापे को दूर करने में भी गिलोय का सेवन करना उत्तम होता है। मोटापा होने पर गिलोय जूस के अंदर शहद मिलाकर कर पी लें। वजन कम हो जाएगा।

पेट के कीड़े मरें

पेड में कीड़े की समस्या से परेशान लोग गिलोय जूस पीएं। गिलोय का जूस पीने से पेट के कीड़ मर जाते हैं। साथ में ही पाचन क्रिया भी सही हो जाती है।

डेंगू से हो रक्षा

डेंगू होने पर गिलोय लाभदायक होती है। इसका जूस पीने से डेंगू सही हो जाता है। साथ में ही जो लोग रोज इसका सेवन करते हैं उन लोगों को डेंगू नहीं होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

गिलोय जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ाएं पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज गिलोय का जूस पी लें। दरअसल इस जूस में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।

लिवर के लिए उत्तम

लिवर के लिए ये कारगर होती है और इसका सेवन करने से लिवर सही से कार्य करता है औक किडनी भी सेहतमंद बनी रहती है।

गिलोय का सेवन विधि –

गिलोय के तनों में ही औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसलिए आप इसके तनों का ही प्रयोग करें। इसके तनों के रस को कई प्रकार से पीया जा सकता है। गिलोय जूस, दवाई और काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। गिलोय का सेवन विधि बेहद ही सरल है जो कि इस प्रकार है –

1. गिलोय जूस कैसे बनाये

गिलोय जूस कैसे बनाये
गिलोय जूस कैसे बनाये

आप एक गिलोय की डाल को काट लें। डाल से पत्ते अलग कर दें और तने से रस निकाल लें। इस रस को शहद के साथ मिलाकर पी लें। हालांकि दुकान में गिलोय का जूस भी बेचा जाता है। गिलोय जूस पतंजलि कंपनी की और से बनाया जाता है। इसलिए आप चाहें तो गिलोय जूस पतंजलि खरीद कर पी सकते हैं। गिलोय जूस पतंजलि price 100 रुपए से शुरू होते हैं।

कैसे पीएं गिलोय जूस

गिलोय जूस (Giloy juice) को सूबह खाली पेट पीएं। रोज सुबह आधा गिलास गिलोय का जूस पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज की शिकायत नहीं होती है। गिलोय का जूस दिन में दो बार पीएं। गिलोय जूस (Giloy juice) का सेवन कर दो से तीन छोटे चम्मच गिलोय जूस (Giloy juice) को एक कप पानी में डाल दें और इसे खाली पेट पी लें।

2. गिलोय टेबलेट

बाजार में गिलोय की टेबलेट भी बेची जाती है। इसलिए जो लोग गिलोय जूस नहीं पीना चाहते हैं वो गिलोय की टेबलेट का सेवन कर सकते हैं।

3. गिलोय का काढ़ा कैसे बनाएं

कई लोगों द्वारा गिलोय का काढ़ा भी पिया जाता है। गिलोय का काढ़ा बनाना बेहद ही सरल है और आप इसे आसानी से घर में बना सकते हैं। गिलोय का काढ़ा तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसके अंदर गिलोय के डाल को डालें और अच्छे से पानी को उबाल लें। गिलयो का काढ़ा बनकर तैयार। गिलोय काढ़े में आप शहद भी डाल सकते हैं।

गिलोय के नुकसान- 

गिलोय के फायदे (giloy ke fayde) तो काफी है लेकिन इसके साथ नुकसान भी जुड़े हुए हैं। गिलोय जूस अधिक पीने से मन खराब हो जाता है। साथ में छाले की समस्या भी हो जाती है। इसलिए गिलोय का जूस अधिक ना पीएं।

गिलोय की तासीर –

गिलोय की तासीर के बारे में बात की जाए तो इसकी तासीर बेहद ही गर्म होती है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में गिलोय का जूस पीने से बढ़ें। अधिक गिलोय का जूस इस मौसम में पीने से गर्मी हो सकती। वहीं गिलोय की तासीर गर्म होने के कारण आप इसके सर्दी में आसानी से पी सकते हैं। ठंड में गिलोय जूस या काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम नहीं होता है।

गिलोय की पहचान –

गिलोय की पहचान करना बेहद ही सरल है। आप इसके पत्ते और तना का आकार देखकर इसकी पहचान कर सकते हैं।इसके पत्तों का आकार पान की, जबकि तना सफेद या भूरा रंग का होता है। इसकी मोटाई 1 से 5 से. होती है। आप इस जानकारी की मदद से आप गिलोय की पहचान आसानी से कर लेंगे।

पतंजलि गिलोय घनवटी (Patanjali Giloy Ghanvati In Hindi )-

गिलोय घनवटी के फायदे (Patanjali Giloy Ghanvati fayde)
गिलोय घनवटी के फायदे (Patanjali Giloy Ghanvati fayde)

गिलोय घनवटी पतंजलि (Patanjali Giloy Ghanvati ) का उत्पाद है। इसे खाने से शरीर को अनगित लाभ चुटकी में मिल जाते हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

गिलोय घनवटी के फायदे 

पतंजलि गिलोय घनवटी को खाने से मासपेशियों को ताकत मिलती है। इसके अलावा सांस संंबंध परेशानी, मधुमेह, इम्युनिटी, बुखार,सूजन,स्वाइन फ्लू, हाथ-पैर, लीवर से जुड़े रोगों में ये लाभकारी होती है। गिलोय घनवटी के फायदे पढ़ने के बाद इन रोग से ग्रस्त होने पर इसे जरूर खाएं।

पतंजलि गिलोय घनवटी का सेवन

पतंजलि गिलोय घनवटी एक आयुर्वेदिक दवा है। इसे  दिन में सिर्फ दो बार खाएं। जबकि बच्चों को एक बार ही ये दें। पांच साल से कम बच्चों को पतंजलि गिलोय घनवटी ना दें। इसे शहद के संग भी खा सकते है। हालांकि इस चीज का ध्यान रखें कि इसे खाने के 1 घंटे बाद ही भोजन ग्रहण करे। इसके अलावा गर्भवती महिला इसे खाने स बचें।

गिलोय घनवटी की कीमत

गिलोय घनवटी की कीमत कई पैक में आती है। ये 40Gms (Pack Of 3) 120Gms में मिलती है जिसके दान 270 रुपए हैं।

गिलोय और गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ke fayde) जानने के बाद आप इसे एक बार जरूर खाएं।

ये भी पढ़ें

मखाने के फायदे और नुकसान

खुबानी के फायदे और नुकसान

बेसन के फायदे और नुकसान

मुनक्का के फायदे और नुकसान

जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक