सपने में खुद को देखने का मतलब क्या होता है (sapne mein khud ko dekhna)

अक्सर कई बार हम लोग खुद को सपने में देखते हैं। ऐसे में मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि सपने में खुद को देखने का क्या अर्थ (sapno ka matlab) होता है। सपने में खुद को देखने (sapne mein khud ko dekhna) का अर्थ इस बात पर आश्रित करता है कि अपने सपने में खुद को क्या करते हुए देखा है। आज हम आपको सपने से क्या अर्थ जुड़े होते हैं, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

सपने में खुद को देखना (sapne mein khud ko dekhna)

1.सपने में खुद को बेहोश देखना

मिलर की ड्रीम बुक (Miller’s dreambook) के अनुसार अगर को जवान महिला खुद को सपने में बेहोश होता हुआ देखती है, तो इसका अर्थ है कि वो जल्द ही बेवकूफी भरी कोई कदम उठाने जा रही है। वहीं कोई शादी लायक नारी सपने में खुद को बेहोश होता देखती है। तो इसका मतलब है कि उसे अपने विवाह को लेकर काफी चिंता है।

2.खुद को बीमार देखना

सपने में खुद को बीमार देखने शुभ माना जाता है और ये संपत्ति लाभ की ओर इशारा करता है। बीमार होने का सपना आना विरासत प्राप्त करने से जोड़कर देखा जाता है।

3.बुढ़ा देखना

किसी व्यक्ति को अपने बुढ़ापे या बुढ़ा होने का सपना आता है। तो इसका अर्थ है कि आपको व्यापार में नुकसान होने वाला है और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने वाला है।

4.बच्चे के रूप में देखना

सपने में खुद को बच्चे के रूप में देखना, धोखा मिलने की ओर इशारा करता है। Miller’s dreambook के अनुसार अपने आपको एक छोटे बच्चे के रूप में देखना किसी नए दोस्त द्वारा धोखा मिलने का संदेश होता है।

5.मरा हुआ देखना

सपने में दुख को मरा हुआ देखना, किसी बीमारी और आने वाली चिंता का इशारा करता है। वहीं किसी ओर व्यक्ति को अगर सपने मृत देखा जाए तो ये उसकी आयु बढ़ने का संकेत होता है। इसी तरह से सपने में दुर्घटना देखना जीवन में कोई गलत फैसला लेने की ओर संकेत देता है।

6.पैसा देखना

किसी को अगर सपने में पैसे दिखाई देते हैं, तो ये आर्थिक लाभ होने का या नौकरी में बदलाव आने का संदेश माना गया है। अगर आप कोई व्यापार करने का ये नौकरी बदलने का सोच रहे हैं और उस दौरान सपने में पैसे आते हुए दिखे, तो समझ लें आप सही फैसला ले रहे हैं।

7.गरीब दिखना

Tsvetkov’s dream book के अनुसार सपने में खुद को गरीब देखना शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है और गरीबी खत्म होने वाली है।

8.दांत का टूटना

अगर किसी व्यक्ति को दांत टूटने का सपना आता है तो इसका अर्थ है कि आप में आत्मविश्वास की कमी है। आप अपने आपको ओर के मुकाबले कम समझते हैं।

9.खुद को जवान देखना

सपने में खुद को जवान देखने का अर्थ है कि आपको आर्थिक स्थित बेहतर होने वाली है। वहीं सपने में खुद को छोटा देखना, प्यार में धोखा मिलने का संकेत होता है।

10.भगवान को देखना

अगर आपको सपने में भगवान या मंदिर दिखाई तो ये अच्छे समय शुरू होने का संकेत होते है। सपने में भगवान का दिखना बताता है कि आपके दुखों को अब अंत होने वाला है और भगवान की कृपा आप पर बन गई है।

11.सपने में खुद को डरा हुआ देखना

जो लोग सपने में खुद को डरा हुआ देखते हैं, उसका अर्थ होता है कि वो अपने किसी फैसले से या अपनी गलती से डर रहे हैं। इसके अलावा सपने में खुद को डरा हुआ देखना किस बुरी खबर मिलने से भी जोड़कर देखा जाता है।

12.सपने में खुद को तैयार होते हुए देखना

कोई व्यक्ति अगर अपने आपको सपने में तैयार होता हुआ देखता है, इसका अर्थ है कि वो किसी यात्रा पर जाने वाला है या फिर अपनी परिवार से कुछ समय के लिए दूर होने वाला है।

13.सपने में खुद को दुल्हन बने देखना

अगर कोई लड़की खुद को सपने में दुल्हन बना देखती है, तो इसका अर्थ (sapno ka matlab) है कि उसके जीवन में प्यार आने वाला है और जल्द ही उसे सच्चा जीवन साथी मिलने वाला है। इसी प्रकार से सपने में खुद को साड़ी पहने देखना भी अच्छा समय आने का संकेत होता है।

14. सांप दिखना (sapne me saap dekhna)

सपने में सांप का दिखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्य खुलने वाला है।

सपनों का मतलब (sapno ka matlab)

कैसे सपना देखा

सपनों का अर्थ (sapno ka matlab)

परिवार को देखना नए इंसान का जीवन में आना
गाय को देखना शुभ समाचार मिलना
खुद को झाड़ू लगाना आर्थिक लाभ होना
स्कूल में देखना आप अतित में जी रहे हो
भागते हुए देखना किसी समस्या का हल निकलना
निर्वस्त्र देखना शुभ समचार मिलना
सफेद कपड़े दिखना किसी ट्रिप जा जाने का संकेत
मोटा होना बड़ा लाभ कमाना;
जुड़वां के साथ होना वित्तीय धोखाधड़ी होना
एक युवा महिला दिखना एक वफादार दोस्त मिलना

 

सपनों से जुड़े कुछ सवालों के जवाब

कौन से सपने सच होते हैं

सुबह के समय देखना गया सपना सच माना जाता है। कहा जाता है कि जो सपना ब्रह्म मुहूर्त के दौरान देखा जाता है। वो जरूर सच साबित होता है।

बुरा सपना देखने पर क्या करें

अगर आपको कई बुरा सपना आता है तो आप हनुमना चालीसा का पाठ कर लें। ऐसे करने से दिगाम शांत हो जाएगा और होने वाली बुरा घटना से आपकी रक्षा होगी

तो ये भी सपने में खुद को देखना (sapne mein khud ko dekhna) और सपनों का मतलब क्या होता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक