सुखजिंदर सिंह रंधावा जीवनी (Sukhjinder Singh Randhawa Biography)

Sukhjinder Singh Randhawa Age, Family, Political Career (सुखजिंदर सिंह रंधावा जीवनी) –

सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब कांग्रेस का जाना माना चेहरा हैं और पंजाब विधान सभा के सदस्य हैं। पंजाब में जन्में सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का निर्वाचन क्षेत्र डेरा बाबा नानक है। उनका जन्म 1 फरवरी 1959 को हुआ था। इनके पिता संतोख सिंह भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। अपने पिता की तरह ही सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजनीति में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ये राजनीति में आ गए। इनको जनता से खूब प्यार मिला और ये अब पंजाब कांग्रेस के कद्दवार नेता बन गए हैं। आइए जानते हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा की जीवनी (Sukhjinder Singh Randhawa Biography)

सुखजिंदर सिंह रंधावा की जीवनी (Sukhjinder Singh Randhawa Biography)

पूरा नाम सुखजिंदर सिंह रंधावा
जन्म तिथि

आयु

25 अप्रैल 1959

62 साल

शिक्षा स्नातक
पिता का नाम

माता का नाम

पत्नी का नाम

संतोख सिंह

मंजीत कौर

जतिंदर कौर

संपत्ति 35,819,784 रुपये
निवास अवखा, गुरदासपुर, पंजाब, भारत

 

सुखजिंदर सिंह रंधावा का राजनीतिक करियर

सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इस साल उन्होंने फतेहगढ़ चुरियन से पंजाब विधान सभा का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था। इस सीट पर उन्होंने अकाली दल के निर्मल सिंह कहलों को हराया था।

साल 2012 में इन्होंने निर्वाचन क्षेत्र डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ा था और इसे जीता था।  वहीं इस समय ये इसी सीट से MLA हैं। गुरुदासपुर डिस्ट्रिक्ट के धारावाली गांव में पैदा हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब राज्य में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी सेवा दे रहे हैं। जेल और सहकारिता विभाग इनकी के हाथो में है।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री

पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने की रेस में सुखजिंदर सिंह रंधावा सबसे आगे हैं। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम बतौर पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस हाइकमान के सामने रखा है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक