जायफल के फायदे, नुकसान, तेल (Jaifal Khane Ke Fayde)

जायफल के फायदे (Jaifal Khane Ke Fayde, Gun, Labh aur nuksan in Hindi)

जायफल को अंग्रेजी भाषा में नटमैग (nutmeg) कहा जाता है और ये सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है और जायफल के उपाय की सूची बेहद ही लंबी है। कई सारी बीमारियों को महज इस छोटे से मसाले को खाकर दूर किया जा सकता है। बाजार मेैं इसका पाउडर भी बिकता है। इसका सेवन करना बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जायफल के फायदे (Jaifal Khane Ke Fayde) हैं तो इसके नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे और उपयोग।

जायफल के फायदे (Jaifal Khane Ke Fayde)

इन बीमारियों को करें जायफल खाकर दूर (Nutmeg For Health)

अनिद्रा (Insomnia)

अनिद्रा की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए जायफल खाना काफी लाभदायक होता है। अगर आप रोज रात को सोने से पहले इसके पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पी लें तो आपकी नींद ना आने की बीमारियां एकदम सही हो जाएगी। इसे खाने से दिमाग को शांति मिलती है और आपको तनाव भी नहीं होता है। इसलिए जिन लोगों का दिमाग शांत नहीं रहता है वो लोग जायफल की सेवन करना शुरू कर दें।

भूख की समस्या खत्म हो

भूख ना लगने से परेशान लोग भी इस मसाले का सेवन करें। इस मसाले में मौजूद गुण भूख बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं और इसे खाने से आपको भूख लगना शुरू हो जाती है। जिन लोगों को भी भूख ना लगने की समस्या है वो लोग बस जायफल को घिस लें और फिर इसके पानी में मिलाकर उस पानी का सेवन करने लें। जायफल के पानी को पीते हीं आपकी भूख लगना शुरू हो जाएगी।

दांत के दर्द को करे दूर

दांत की दर्द से परेशान लोग अगर जायफल को पानी में घिसकर उसे दांतों पर लगाएं तो दांत के दर्द से राहत मिल जाती है। जायफल का प्रयोग कई सारे टूथपेस्‍ट को बनाने में किया जाता है। दांतों के दर्द के साथ साथ जायफल को अगर छालों पर भी लगाया जाए तो वो भी ठीक हो जाते हैं।

सिर दर्द को करे दूर 

सिर दर्द होने पर आप जायफल को पानी में घिस लें और फिर इस पानी को पी लें। अगर आप इस पानी को नहीं पीना चाहते हैं तो आप इसके पाउडर में पानी मिलाकर उसे अपने सिर पर लगा लें। इसके लेप को सिर पर लाने से आपको दर्द से राहत मिल जाएगी।

जायफल के लाभ चेहरे के लिए (Jaifal Khane Ke Fayde For Skin)

जायफल और शहद के लाभ

किसी भी तरह का निशान अगर आपके चेहरे पर है तो आप बस जायफल के पाउडर में दही मिलाकर एक लेप तैयार कर लें और फिर इस लेप को अपने चेहरे पर लगा लें। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपके दाग एकदम साफ हो जाएंगे। इसी तरह से शरीर के हिस्सें में अगर किसी चोटा का घाव है। तो आप उस घाव पर भी इस लेप को लगा लें। आप चाहें तो इस लेप में दही के जगह शहद भी मिला सकते हैं।

जायफल और दूध के लाभ

सर्दी के मौसम में चेहरे की नमी को बरकार रखने के लिए आप बस जायफल के पाउडर में दूध को मिला दें और इसका एक पेस्ट तैयाप कर लें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें आपको चेहरे में नमी बन जाएगी।

जायफल के फायदे फॉर बेबी (Jaifal Khane Ke Fayde For Baby)

जायफल बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जिन छोटे बच्चों के पेट में दर्द रहती है उनके माता पिता इसके थोड़े से पाउडर को पानी के साथ मिलाकर बच्चों को दे दें।

जायफल के नुकसान (Jaiphal Side Effects)

जायफल का ज्यादा अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप सब्जी बनाते समय उसमें जायफल को डालते हैं तो आप केवल थोड़ी मात्रा में ही इसे डालें।

जायफल तासीर

जायफल की तासीर काफी गर्म होती है और यहीं कारण है की इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। अगर आपको शरीर गर्म रहता है तो आप इसका सेवन सोच समझकर ही करें। जायफल को खाने का सबसे उत्तम समय सर्दियों का होता है।

जायफल तेल

जायफल तेल का सेवन भी ज्यादा ना करें। अगर आप इसका ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो आपको गर्मी हो सकती है और उल्टी आ सकती हैं। जायफल के तेल से मालिश करने से किसी भी प्रकार के दर्द को दूर किया जा सकता है और छोटे बच्चों की इस तेल से मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं.

पोषक तत्व

विटामिन ए  2%
विटामिन सी  5%
कैल्शियम  18%
लौह  16%

विटामिन डी 
0%
विटामिन बी -6
10%
मैग्नीशियम  45

 

जायफल का तेल बनाने की विधि ( jayfal ka tel banane ki vidhi)

जायफल का तेल आप घर में खुद से निकाल सकते हैं। जायफल का तेल बनाने की विधि ( jayfal ka tel banane ki vidhi), बेहद ही सरल हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे इसका तेल आप घर में बना सकते हैं।

जायफल का तेल बनाने के लिए आपको इन चीजों की पड़ेगी जरूरत।

  • जायफल (Whole Nutmegs), कांच की बोतत और नारियल का तेल

इस तरह से बनाएं तेल

जायफल को पीसकर इसका पाउजर बना लें। उसके बाद इस पाउडर को कांच की बोतल के अंदर डाल दें। याद रहे की इस पाउडर से बोतल पूरी तरह से ना भरे। ये पाउडर सिर्फ आधी बोतल को ही भरे। बोतल में इसे डालने के बाद आप  नारियल का तेल इसमें डाल दें और बोतल को बंद कर दें। इस बोतल को अच्छे से हिला दें और इसे 48 घंटों के लिए धूप में रखे दे।

दो दिनों तक इसे धूप में रखने के बाद आप इस बोलत को खोल लें और इस तेल को छन लें। छाने हुए तेल को अन्य बोलत में भर दें। जायफल का तेल बनकर तैयार है जायफल तेल की विधि पढ़ने के बाद इसे आप जरूर घर में बनाकर देखें।

हम उम्मीद करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको जायल के नुकसान, फायदे (Jaifal Khane Ke Fayde) और जायफल के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़ें- 

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय (Sushant Singh Rajput Biography In Hindi)

ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीवनी (Jyotiraditya Scindia Biography in hindi)

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की जीवनी ( Foreign Minister S Jaishankar biography In hindi)

गुरु नानक देव जी की जीवनी Guru Nanak Dev Ji Biography Hindi

चिया बीज के फायदे, नुकसान, इसका हिन्दी और मराठी नाम (Chia Seeds Ke Fayde)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक