शर्ली टेंपल की जीवन (Shirley Temple in hindi)

Shirley Temple in hindi: शर्ली टेंपल हॉलीवुड की पहली बाल कलाकार के तौर पर जाना जाता है। शर्ली टेंपल ने 3 साल की आयु में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। आज गूगल ने शर्ली टेंपल को याद किया है और अपना गूगल डूडल पेज शर्ली टेंपल को समर्पित किया है। शर्ली टेंपल कौन है और ये किस लिए इतनी प्रसिद्ध आई जानते हैं इसके बारे में।

शर्ली टेंपल का पूरा नाम शर्ली टेंपल ब्लैक है। इनका जन्म 23 अप्रैल, 1928 को अमेरिका देश में हुआ था। इनकी मां का नाम गर्ट्रूड मंदिर और पिता का नाम जॉर्ज टेम्पल था। जो कि एक बैंक कर्मचारी थे। ये अपने माता पिता की तीसरी संतान थी। इसने के दो बड़े भाई थे जिनका नाम जॉन और जॉर्ज था।

शर्ली टेंपल गायन, नृत्य और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। जब ये छोटी तो इनका मां ने इन्हें अभिनय के लिए काफी प्रेरित किया। जिसके कारण ही ये 3 साल की आयु एक्टिंग करने लगी। वहीं इन्होंने कई सालों तक फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। हालांकि बाद में इन्होंने राजनीति में दिलस्पची दिखाई और ये अभिनेत्री से सीधा नेता बन गई।

इन्होंने 1969 में अपने राजनयिक करियर की शुरुआत की। इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में संयुक्त राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया था जहाँ उन्होंने राजदूत चार्ल्स डब्ल्यू। योस्ट के तहत अमेरिकी मिशन में काम किया था। कुछ सालों बाज ये कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी में सक्रिय हो गई।

इन्होंने चेकोस्लोवाकिया में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य भी किया है। इनकी नियुक्ती राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश द्वारा की गई थी। जिसके साथ ही ये इस नौकरी में पहली और एकमात्र महिला बनीं।

शर्ली टेंपल की लव स्टोरी

17 वर्षीय टेंपल की मुलाकात जॉन एगर से हुई, जो आर्मी एयर कोर के सार्जेंट थे। इन्होंने 19 सितंबर, 1945 को 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। इस दौरान 500 लोगों को शादी में शामिल किया गया था। हालांकि शादी के पांच साल बाद ही इन्होंने तलाक ले लिया था और चार्ल्स एल्डन ब्लैक से विवाह कर लिया था। जो कि एक बिजनेसमैन थे। वहीं शादी के पांच साल बाद ही इन्होंने फिल्मों से सन्यास ले लिया था। इन्होंने ज्याद वक्त परिवार के साथ बितान शुरू कर दिया था। इनके कुल 3 बच्चे हैं।

टेंपल का निधन 85 वर्ष की आयु में हुथा था 10 फरवरी 2014  को वुडसाइड, कैलिफोर्निया में इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली थी।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक