अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां का हाल ही में निधन हुआ था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार (akshay kumar mother death troll) को लोगों से फटकार लग रही है। दरअसल अपनी मां के निधन के महज दो दिन बाद अभिनेता अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और अभिनेता को ट्रोल किया जा रहा है।
अक्षय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुए। जिसकी तस्वीरे अब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। इंस्टा पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसके लिए शूटिंग ज्यादा जरूरी है मां से। एक ने कमेंट किया कि मां को गए अभी दो दिन हुए और सब नॉर्मल हो गया।
एक शख्स ने लिखा कि भाई ये लोग तेरहवां करते है क्यां। यहां तो हम 40 दिन तक कही नहीं जाते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा की इन लोगों के लिए पैसे ज्यादा जरूरी होते हैं। हालांकि कई लोगों ने अक्षय कुमार का साथ भी दिया और कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा की हर किसी की अपनी मर्जी होती है। ये उनका फैसला है। जबकि एक अन्य यूजर ने अक्षय का पक्ष लेते हुए लिखा कि क्या हमेशा बॉलीवुड वालों के खिलाफ लिखना जरूर है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अक्षय कुमार (akshay kumar mother) की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। इनकी आयु 77 साल की थी। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। ये लंबे समय से बीमार थी। जैसे ही अक्षय को मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली थी। वो फौरना लंदन से भारत आ गए थे। अक्षय ने लोगों से मां के लिए दुआ करने की अपील भी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। अभिनेता ने दुख भर पोस्ट लिख इस बात की जानाकारी दी थी और अपनी मां को याद किया था। वहीं कल यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार का जन्मदिवस भी था। इस मौके पर उन्होंने मां के साथ एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था कि मां होती तो आज मुझे जन्मदिन की कामान देती।
सिंड्रेला फिल्म की हो रही है शूटिंग
मां की मौत के सदमें से निकलने के बाद आज अक्षय कुमार परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। जहां पर उनकी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग हो रही है। भारत आने के कारण ये शूटिंग रुक गई थी। वहीं अक्षय के साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटा आरव और बेटी नितारा भी लंदन गए हैं।
ये भी पढ़ें –2021 में आने वाली फिल्में, Upcoming Bollywood Movies Hindi