चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान ( Chehre Par Besan lagane ke nuksan)

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे और नुकसान (Besan lagane ke nuksan) – बेसन को चेहरे के लिए उत्तम माना जाता है और बेसन लगाने से चेहेरे को कई फायदे (besan lagane ke fayde) पहुंचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान (Chehre Par Besan lagane ke nuksan) भी हैं। जी हां, अगर सही तरह से बेसन को चेहरे पर न लगाया जाए तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए जब भी आप बेसन का फेस पैक (besan face pack hindi) घर में बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे (besan lagane ke fayde) तो होते हैं,  लेकिन इससे नुकसान भी जुड़े हुए हैं। इस लेख में आज हमको चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे और नुकसान ( Besan lagane ke nuksan) क्या है। ये विस्तार से बताने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले आइए जान लेते हैं कि बेसन क्या होता है।

बेसन कैसे बनता है (besan in hindi)

चने की दाल से बेसन बनाया जाता है। लेकिन चने की दाल का बेसन कैसे बनाते हैं इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। चने की दाल से आसानी से घर में कोई भी बेसन बना सकता (besan kaise banta hai) है। आपको बस चने की दाल को अच्छे से मिक्सी में पीस लें। बेसन बन के तैयार हो जाएगा। घर में बना बेसन एकदम नैचुरल होते है और इसमें कोई भी कैमिकल नहीं होते हैं। ऐसे में ये बेसन आसानी से चेहरे पर किसी भी डर के बिना लगाया जा सकता है।

फेस पैक कैसे बनाएं (besan face pack kaise banaye)

बेसन का फेस पैक कई तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग बेसन के अंदर दूध डालकर के फेस पैक बनाते हैं। जबकि कई लोग इसके अंदर शहद डालते हैं। आपकी अपनी त्वचा के हिसाब से बेसन का फेस पैक तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप इसमें नमी वाली चीजें डालें। जैसे कि मलाई, शहद, या एलोवेरा। इसी प्रकार से जिनकी त्वचा तेल वाली होती है। वो लोग बेसन में दही डाला करें।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे (besan lagane ke fayde)

1.बेसन करे झाइयों को दूर

चेहरे पर बेसन लगाने से कई अनगिनत फायदे (besan lagane ke fayde) त्वचा को पहुंचते हैं और बेसन से झाइयों को दूर भी किया जा सकता है। बेसन से झाइयों को दूर करने के उपाय के तहत आप एक चम्मच बेसन के अंदर दही, हल्दी और दूध मिला दें। फिर इसे लगा लें। इस लगाने से झाइयां दूर हो जाएगी।  बेसन से झाइयों को दूर करने के लिए ये कारगर उपाय है।

दूसरे उपाय के तहत आप बेसन के अंदर नींबू का रस और शहद मिलकर इसे चेहरे पर लगा लें। इसे लगाने से भी झाइयों को दूर किया जा सकता है।

2.बनें मुलायम त्वचा

त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन के अंदर मलाई और शहद मिलकर इसे लगा लें। बेसन का ये फेस पैक लगाने से त्वचा स्टॉफ हो जाएगी।
/sapne-mein-khud-ko-dekhna-matlab/

3. इंफेक्शन करे सही

कई बार चेहरे पर मैकअप लगाने से इंफेक्शन हो जाता है और लाल रंग के दाने निकल जाते हैं। जिनमें बेहद ही खुजली होती है। चेहरे पर होने वाले इस इंफेक्शन को बेसन की मदद से दूर किया जा सकता है। इंफेक्शन होने पर आप बेसन में दही मिलाकर रोज लगााएं। कुछ ही दिनों में इंफेक्शन सही हो जाएगा और खुजली भी दूर हो जाएगी।

4. कालापन करे दूर

कालेपन को भी बेसन लगाकर दूर किया जा सकता है। चेहरे में ग्लो लगाने के लिए बेसन के अंदर दही और हल्दी को मिला दें। फिर इसे अच्छे से मिक्स करके लगा लें। हफ्ते में दिन बार इसे लगाएं। कालापन कम होने लग जाएगा।

5. चिपचिपापन हो दूर

गर्म के मौसम में अक्सर चिपचिपा पन चेहरे पर आ जाता है। जिसके कारण खुजली की समस्या भी हो जाती है। चेहरे के इस चिपचिपे पन को दूर करने के लिए आप बेसन का प्रयोग करें। बेसन लगाने से चिपचिपा पन गायब हो जाएगा। आप बस दही और बेसन को मिक्स कर रोज लगाया करें।

तो ये थे चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे ( chehre par besan lagane ke fayde) को बारे में जानकारी अब जानते हैं इसके साथ जुड़े नुकसानों को-

चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान ( Chehre Par Besan lagane ke nuksan)

चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान (side effects of besan on face) भी होते हैं। इसलिए ये बेहद ही जरूर है कि जब भी आप चेहरे पर बेसन फेस पैक लगाने जाएं तो इन नुकसानों के बारे में आपको पता हो। तो आइए जानते हैं बेसन के नुकसान (side effects of besan on face) –

त्वचा पर चिपक जाता है

बेसन में कभी भी सिर्फ पानी मिलाकर, इसे चेहरे पर न लगाएं। कई बार लोग बेसन के अंदर केवल पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेते हैं और इसे चेहरे पर लगा लेते हैं। जो कि त्वचा के लिए सही नहीं होता है। अगर आप बेसन में केवल पानी डालकर पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाते हैं। तो ये बुरी तरह से चेहरे पर चमक जाता है और इसे चेहरे से निकाला मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं चेहरे की त्वचा लाल भी हो जाती है। इसलिए बेसन का फेस पैक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की इसमें केवल पानी को न मिलें। ऐसे करने से चेहरे को नुकसान पहुंचेगा। बेसन में हमेशा मलाई, दही, दूध या अन्य तरह की चीजों को मिलाकर ही इसका फेस पैक तैयार करें।

रूखापन आ जाता है

जिन लोगों की त्वचा काफी मुलायम होती है उन लोगों को अधिक बेसन का फेस पैक नहीं लगाना चाहिए। बेसन का अधिक लगाने से त्वचा का मुलायम पन खत्म हो जाता है।

दाने हो सकते हैं

अगर खराब बेसन को चेहरे पर लगा लिया जाए तो चेहरे पर दाने निकल सकते हैं और त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए जब भी बेसन लगाएं तो ये देख लें वो खराब न हो। बारिश के मौसम में बेसन जल्दी ही खराब हो जाता है। क्योंकि इस मौसम में नमी ज्यादा होती है।

इंफेक्शन हो सकता है

कई लोग दही में बेसन को मिलाकर इसे बालों पर लगाते हैं। ऐसे करने से बाल मुलायम हो जाते हैं। लेकिन कई बार बालों पर बेसन लगाने से इंफेक्शन की समस्या भई हो सकती है।

तो ये थे चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान (chehre par Besan lagane ke nuksan)। हालांकि अगर सही तरह से बेसन को लगाया जाए तो ये केवल फायदा (fayde) ही देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’S)

बेसन से चेहरा कैसे साफ करें?

बेसन को कई प्रकार से चेहरे पर लगाया जा सकता है। बेसन से चेहरे को साफ करने के लिए आप इसमें दही या दूध मिला सकते हैं। रोज नहाने से पहले एक चम्मच बेसन के अंदर दही या कच्चा दूध मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। बेसन से चेहरा साफ हो जाएगा और मुलायम बना रहेगा।

चेहरे पर लगाने से क्या नुकसान होता है?

वैसे तो चेहरे के लिए बेसन को उत्तम माना जाता है। लेकिन कई लोगों को इसे लगाने से लाल दाने चेहरे पर आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की त्वचा रूखी बन जाती है।

दही और बेसन लगाने से क्या होता है?

दही और बेसन को एक साथ लगाने से चेहरे की रंगत पर अच्छा असर पड़ता है और चेहरे में निखार आ जाता है। इसलिए चेहरे पर निखार लाने के लिए दही और बेसन को एक साथ लगाएं।

बेसन से क्या फायदे हैं?

बेसन से अनगिनत फायदे त्वचा को मिलते हैं। साथ में ही ये स्वस्थ के लिए भी कारगर माना जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत प्रदान होती है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक