सी. आर. पाटिल की जीवनी (CR Patil Biography)

सी. आर. पाटिल गुजरात बीजेपी इकाई के अध्यक्ष हैं। इन्हें एक साल पहले ही इस राज्य की जिम्मेदारी बीजेपी द्वारा सौंपी गई थी। सी. आर. पाटिल गुजरात के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ये गुजरात के नवसारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कार्यालय के लिए आईएसओ प्रमाणन 9001: 2015 प्राप्त करने वाले भारत के पहले संसद सदस्य हैं। आइए जाते हैं सी. आर. पाटिल का जीवन परिचय (CR Patil Biography)।

सी. आर. पाटिल का जन्म

इनका पूरा नाम चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल है। इनका जन्म जलगांव, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने आईटीआई, सूरत से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इनकी पत्नी का नाम श्रीमती गंगा है। इनका एक बेटा और 3 बेटियां हैं।

मोदी के हैं बेहद ही करीब

सीआर पाटिल गैर पाटीदार नेता हैं। सी. आर. पाटिल पीएम मोदी के बेहद ही करीबी माने जाते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पसंदीदा नेताओं में से हैं। पीएम को उनपर इतना भरोसा है कि ये अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जिम्मेदारी इनके हाथों में दी थी।

राजनीति में आने से पहले ये कृषि और कारोबार में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने सूरत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कपड़ा और हीरा उद्योग, बुनियादी ढांचा विकास, सूरत हवाई अड्डा को विकासत करने में इनकी अहम भूमिका रही है।

वहीं कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान भी पाटिल ने काफी काम किया था। जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उनके नेतृत्व में, उन्होंने पूरे गुजरात में कोविड देखभाल केंद्रों की शुरुआत की थी। जो कि विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित किए गए थे।

ये भी पढ़ें- विजय रूपाणी की जीवनी (Vijay Rupani Biography, Caste, Family)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक