कोरोना से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन

इम्युनिटी सिस्टम कैसे मजबूत करे: इम्युनिटी सिस्टम की मदद से कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। विश्न में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है जबकि 22 हजार से अधिक लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। ऐसे में ये बेहद ही जरूरी है कि आप अपनी रक्षा कोरोना वायरस से करें और इस वायरस को फैलने से रोके। कोरोना वायरस से बचने के लोगों से दूरी बनाए रखें और समय-समय अपने हाथों को साफ करते हैं। साथ ही अपने खान पान का ध्यान भी रखें। क्योंकि ये वायरस उन लोगों को जल्द ही अपनी चपेट में ले लेता है। जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इम्युनिटी सिस्टम कैसे मजबूत रखा जाए ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं और नीचे बताई गई चीजों का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहती है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है। जिनको खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है और शरीर बीमारियों की पेट में नहीं आता है। तो आइए जानते हैं इनकी चीजों के बारे में।

क्या होता है इम्युनिटी सिस्टम

क्या होता है इम्युनिटी सिस्टम
क्या होता है इम्युनिटी सिस्टम

इम्युनिटी सिस्टम हमारे शरीर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होने से शरीर बीमार नहीं पड़ता है और बीमारियां दूर रहती है। इसलिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बेहद ही जरूरी होता है।

इम्युनिटी सिस्टम कैसे मजबूत करे

तुलसी की चाय

tulsi ke fayde
tulsi ke fayde

तुलसी की चाय का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बना रहता है और शरीर को जुकाम खांसा और वायरस लगने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए अपने शरीर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए आप तुलसी की चाय पीया करें या तुलसी के पत्ते चबाया करें। आप चाहें तो चाय बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते पीसकर भी डाल सकते हैं। रोज तुलसी की चाय पीने से आपको कोरोना वायरस लगने का खतरा कम हो जाएगा।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध

इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी को बेहद ही गुणकारी माना जाता है और हल्दी वाला दूध पीने से भी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है। हल्दी वाला दूध पीने के अलावा आप चाहें तो केवल हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं। रोज सुबह आप खाली पेट एक चम्मच हल्दी के पाउडर को शहद के साथ मिला दें और इस मिश्रण का सेवन कर लें। ये मिश्रण खाने से इम्युनिटी सिस्टम कमजोर नहीं पड़ेगा और कोरोना वायरस से आपकी रक्षा होगी।

गिलोय

giloy ke fayde
giloy ke fayde

गिलोय एक पेड़ होता है और इस पेड़ के पत्तों को इम्युनिटी सिस्टम के लिए बेहद ही कारगर माना जाता है। गिलोय के पत्ते या इसका रस पीने से इम्युनिटी सिस्टम बेहतर बना रहता है और कोरोना वायरस आप से दूर रहता है। इसलिए आप दिन में एक बार गिलोय का सेवन करें। बाजार में गिलोय की गोलियां भी बेची जाती हैं। जिनका सेवन भी आप कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन
लहसुन

लहसुन को भी इम्युनिटी सिस्टम के लिए उत्तम माना जाता है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आप रोज लहसुन की एक कली का सेवन सुबह के समय करें। आप रोज खाली पेट एक लहसुन की कली को शहद के संग खाएं। आपके शरीर की रक्षा वायरस से होगी।

अदरक

अदरक
अदरक

अदरक खाने से भी आप वायरस की चपेट में नहीं आते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में अदरक को शामिल कर लें और रोज इसका सेवन किया करें।

योग करें

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोज योगा करें। योगा करने से भी शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है और शरीर आसानी से रोगों की गिरफ्त में नहीं आता है।

दही खाएं

दही के फायदे
दही के फायदे

दही खाने से वायरस होने की संभावान कम हो जाती है और खांसी जुकाम जैसे लोग नहीं लगते हैं। इसलिए अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिरी इम्युनिटी सिस्टम कैसे मजबूत करे तो आप दही का सेवन जरूर किया करें। दही खाने से भी इम्युनिटी सिस्टम सही से कार्य करता है।

अंकुरित अनाज खाएँ

अंकुरित अनाज खाने से भी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। अकंरित अनाज खाने से शरीर अदंर से मजबूत बनता है और शरीर को रोगों से लड़ने में कामयाबी मिलती है। छोटे बच्चों के लिए अकंरित अनाज बेहद ही लाभदायक साबित होता है और बच्चों के इम्युनिटी सिस्टम पर इसका अच्छा असर पड़ता है।

शहद

शहद में पाए जाने वाले गुण शरीर को बीमार नहीं पड़ने देते हैं और शरीर की रक्षा रोगों से करते हैं। इसलिए आप रोज सुबह एक गिलास शहद वाला पानी पीएं।

अगर आप अपने इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर रखेंगे तो आपको कोरोना वायरस नहीं छू पाएगा। याद रखें कि ये वायरस उन लोगों के लिए घातक माना जाता है जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है।

 

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक