ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इनका इलाज कई दिनों से चल रहा था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स एकदम सही हो गए हैैं। इतना ही नहीं प्रिंस चार्ल्स आयुर्वेदिक तरीके से इस वायरस से सही हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येशो नाइक ने दी है।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येशो के अनुसार बेंगलुरू के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दावा किया था कि उनके फॉर्मूला से ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोनावायरस संक्रमण से उबर गए हैं। यानी इस वायरस से बचने के लिए आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाएं कारगर साबित हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- कोरोना से बचाए हैंड सैनिटाइजर, जाने घर में हैंड सैनिटाइजर बनाने की विधि
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येशो के गुरुवार को मीडिया को बताया कि बेंगलुरू में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो ‘सौख्य’ नाम से एक आयुर्वेद रिसॉर्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे फोन कर इस बात की जानकारी दी कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोनावायरस संक्रमण उनकी दवाई से सही हुआ है।
25 मार्च को हुए थे वायरस से संक्रमित
प्रिंस चार्ल्स 25 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इनके अंदर कोरोना वायरस के हल्के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद इनको आइसोलेशन में रखा दिया गया था और इनका इलाज चल रहा था। प्रिंस चार्ल्स की आयु 71 साल है। ऐसे में इनके इलाज में काफी सावधानी बरती जा रही है।
10 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित
कोरोना वायरस से 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि इस वायरस से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 50 हजार के पास पहुंच गया है। कोरोना वायरस का सबसे बुरा प्रभाव अमेरिका और यूरोप के देशों में देखने को मिला है। अमेरिका में इस वायरस से लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैँ। जबकि हजारों कि संख्या में लोगों की मौत हो गई है। वहीं यूरोप के देश इटली, स्पेन और ब्रिटेन इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है और इन देशों की अधकितर आबादी इस वायरस से संक्रमित है।
ये भी पढ़े -बेहद ही खतरनाक है ‘कोरोना वायरस’ जानें किस तरह से करें इससे बचाव (Corona Virus In hindi)
भारत में हैं 2 हजार से अधिक लोग संक्रमित
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दो हाजर से अधिक हो गई हैं जबकि मरने वाले लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। भारत के लगभग हर राज्य में कोरोना वायरस के केस पाए जा रहे हैं। भारत सरकार हर मुमकिन कोशिश कर ही हैं कि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।