प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर फिदा हुए निक जोनास, कमेंट करते हुए लिखा – WOW

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra) इन दिनों पेरिस में हैं, जहां पर ये ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट (Global Citizen Live Event) होस्ट करने पहुंची है। ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट (Global Citizen Live Event) में प्रियंका का अंदाज हर किसी को पसंद आया और प्रियंका के स्टाइल की खूब तारीफ की गई। प्रियंका इस इवेंट में इतनी सुंदर लग रही थी कि उनके पति भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रहे सके।

जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्लोबल सिटीजन लाइव का आयोजन हर साल किया जाता है। ये कार्यक्रम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट (Global Citizen Live Event) में कई सारे  कई सितारे और गायक हिस्सा लेते हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा को ये कार्यक्रम होस्ट करने का मौका मिला था। इस कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका ने नीले रंग की बेहद ही सुंदर ड्रेस पहनी थी। जिसे देखकर हर कोई इन पर फिदा हो गया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जो की इंवेट शुरू होने से पहले की थी। इन तस्वीरों को देखकर निक ने प्रियंका की खूब तारीफ की और wow लिखा। इंवेट को होस्ट करने से पहले प्रियंका एफिल टावर पहुंची थी और उसके आग खड़े होकर फोटो क्लिक करवाई। इन फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि An Evening In Paris.

आपको बता दें प्रियंका इन दिनों लंदन में रह रही हैं। जहां पर वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सिटाडेल की शूटिंग से वक्त निकालकर प्रियंका पेरिस पहुंची थी। सिटाडेल एक जासूसी श्रृंखला है। जो कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसमें रिचर्ड मैडेन भी होंगे। वहीं लंदन में प्रियंका ने अपनी दोस्त और अभिनेत्री लारा दत्ता से खास मुलाकात की थी और इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थी।

आने वाली हैं The Matrix फिल्म में नजर

प्रियंका चोपड़ा The Matrix फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया है। The Matrix फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक अलग लुक में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा के फैंस को इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक