अश्वगंधा अर्क के फायदे व नुकसान और अश्वगंधा की तासीर (Ashwagandha Benefits)

अश्वगंधा क्या होता है, अश्वगंधा अर्क के फायदे व नुकसान और अश्वगंधा की तासीर (Ashwagandha Benefits, Ark, Taseer)

अश्वगंधा आयुर्वेदिक औषधि जिसका प्रयोग कई दवाओं को बनाने में किया जाता है। आयुर्वेदिक का पौधा गुणों से भरा होता है और इसके फायदे अनगित हैं। अश्वगंधा खाने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। अश्वगंधा का सेवन कई प्रकार से किया जाता है। कई लोग अश्वगंधा का पाउडर खाते हैं, तो कुछ लोग अश्वगंधा अर्क पीया करते हैं। अश्वगंधा अर्क पीने से कई फायदे शरीर को पहुंचते हैं और इस लेख में हम आपको अश्वगंधा अर्क के फायदे (ashwagandha benefits) बताने जा रहे हैं। लेकिन सबसे पहले जानते हैं की अश्वगंधा अर्क क्या होता और अश्वगंधा अर्क (ark) की तासीर (taseer) कैसी होती है।

अश्वगंधा अर्क क्या होता है

अश्वगंधा फूल से उसका रस निकाला जाता है। जिसे अश्वगंधा अर्क कहा जाता है। बाजार में कई सारी कंपनियां अश्वगंधा अर्क को बेचा करती हैं। इसलिए अगर आप अश्वगंधा अर्क पीना चाहते हैं, तो ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा।

अश्वगंधा अर्क की तासीर

अश्वगंधा तासीर काफी गर्म होती है। उसी प्रकार से इसके अर्क की तासीर भी गर्म होती है। तासीर गर्म होने के कारण अश्वगंधा का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए। अश्वगंधा अर्क का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। इसलिए सर्दी के मौसम में आप अश्वगंधा अर्क पीएं। आइए अब नजर डालते हैं अश्वगंधा अर्क के फायदों (ashwagandha benefits) पर।

अश्वगंधा अर्क के फायदे

  1. सर्दी शुरू होने पर आप रोज अश्वगंधा अर्क को पीया करें। अश्वगंधा अर्क पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और ऐसा होने से आपको जुकाम की शिकायत नहीं होती हैं। इसलिए जुकाम से बचने के लिए अश्वगंधा अर्क फायदे मंद साबित होता है।
  2. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो लोग अश्वगंधा अर्क का सेवन जरूर करें। दरअसल अश्वगंधा अर्क की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से भूख अधिक नहीं लगती हैं। इसलिए जो लोग अधिक भूख लगने से परेशान रहते हैं और जिनका वजन अधिक खाना खाने की वजह से बढ़ रहा है, वो लोग अश्वगंधा अर्क पीया करें।
  3. जिन लोगों को शरीर ठंडा रहता है और वो शरीर को गर्म रखने के लिए अश्वगंधा अर्क पी सकते हैं।
  4. अश्वगंधा पेट के लिए लाभदायक होता है। इसिलए जो लोग पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं वो अश्वगंधा अर्क पी सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को गर्मी रहती है वो इसका सेवन न करें।

अश्वगंधा अर्क के नुकसान

  1. जैसे की हमने आपको ऊपर ही बताया कि अश्वगंधा अर्क की तासीर गर्म होती है। इसलिए जिन लोगों को गर्म चीजें पचती नहीं हैं वो लोग अश्वगंधा अर्क पीने की गलती न करें।
  2. अधिक अश्वगंधा अर्क पीने से मन खराब हो सकता है और उल्टी की शिकायत हो सकती हैं।
  3. महिलाओं के लिए अश्वगंधा लाभ होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं अश्वगंधा अर्क पीने से बचें क्योंकि ये गर्म होता है और शिशु के लिए ये हानिकार हो सकता है।

अश्वगंधा से जुड़े कुछ सवाल

अश्वगंधा कितने दिन तक खाना चाहिए?

अश्वगंधा तासीर गर्म होती है इसलिए आप इसका अधिक सेवन करने से बचें और हो सके तो एक दिन छोड़कर ही इसे खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

अश्वगंधा की पहचान ?

कई लोग खुद से घर में अश्वगंधा का पाउडर व अर्क बनाते हैं। ऐसे में ये बेहद ही जरूरी है कि आपको अश्वगंधा की पहचान हो। अश्वगंधा देखने में लाल रंग का होता है और इसका पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता है। वहीं अश्वगंधा कैसे दिखाता, आपको ये तस्वीर में देखकर पता चल जाएगा।

तो इस लेख के जरिए हमने आपको अश्वगंधा क्या होता है। अश्वगंधा अर्क के फायदे (ashwagandha benefits), नुकसान बताने की कोशिश की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे ये लेख पसंद आया होगा।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक