गन्ने के रस से गुड़ प्राप्त किया जाता है और इसे सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। गुड़ के फायदे और नुकसान (gud ke fayde aur nuksan) दोनों होते हैं, लेकिन इसके फायदे अधिक हैं। जिसकी वजह से गुड़ का सेवन कई लोग करना पसंद करते हैं। गुड़ के फायदे और नुकसान (gud ke fayde aur nuksan) जानने से पहले आप गुड़ से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ लें।
क्या होता है गुड़
गुड़ के प्रकार कई होते हैं और इस गन्न के रस को उबालकर बनाया जाता है। कुछ गुड़ काले रंग का होता है और तो कई गुड़ भूरे रंग के। दरअसल गुड़ को बनाते समय उसमें सोड़ा डाला जाता है। जिससे की गुड़ का रंग बदल जाता है। बाजार में गुड़ का पाउडर भी मिलता है। कई जगहों पर खजूर का गुड़ भी निकाला जाता है।
गुड़ का अंग्रेजी नाम (English Word for gud)
गुड़ को अंग्रेजी भाषा में Jaggery कहा जाता है। इसके अलावा कई इलाकों में गुड़ को शक्कर भी कहा जाता है। वहीं कुछ जगहों पर इस बूरा भी कहा जाता है।

आइए अब जानते हैं गुड़ के फायदे और नुकसान (gud ke fayde aur nuksan)
गुड़ के फायदे (gud ke fayde)
गुड़ के फायदे अनेकों हैं मात्र रोज थोड़ा सा गुड़ खाने से कई रोगों को खत्म किया जा सकता है। गुड़ औषधीय गुणों से भरा होता है। जिसकी वजह से आयुर्वेद में गुड़ (Jaggery) को सेहत के लिए उत्तम माना गया है। गुड़ खाने से शरीर को मिलने वाले लाभों की जानकारी इस प्रकार से है।
पेट रहे सही
गुड़ खाने से पेट सही से कार्य करता है और पाचन क्रिया सही बनीं रहती है। जो लोग कमजोर पाचन से परेशान रहते हैं वो लोग गुड़ को खाया करें। रोज खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ (Jaggery) खाने से पाचन सुधर जाता है और भोजन आसानी से पच भी जाता है।
खून की कमी हो पूरी
शरीर में खून की कमी होने पर गुड़ को अपनी डाइट में जोड़ लें और रोज दो टाइम गुड़ खाया करें। गुड़ के फायदे खून के संग भी होते हैं और इस खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है। National Center for Biotechnology Information की और से गुड़ पर एक शोध किया गया था जिसमें ये पाया गया कि जो लोग गुड खाते हैं उनको खून की कमी नहीं होती है। दरअसल आयरन की कमी होने पर शरीर में खून नहीं बन पाता है और खूनी कमी हो जाती है। वहीं गुड़ में आयरन की मात्रा अच्छी पाई जाती है और इसे खाने से खून बनने लग जाता है।
वजन करे कम
वजन कम करने में भी गुड़ (Jaggery) सहायक माना जाता है और इसे खाने से वजन को आसानी से घटा जा सकता है। अधिक वजन होने पर मीठा खाना सही नहीं माना जाता है। दरअसल चीनी खाने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। हालांकि अगर चीनी की जगह गुड़ को खाया जाए तो वजन नहीं बढ़ता और कम होने लग जाता है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोग चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें।
आए अच्छी नींद
गुड़ के फायदे (gud ke fayde) नींद से भी जुड़े हुए हैं। जिन लोगों को नींद ना आने की परेशानी रहती है वो लोग गुड़ का दूध पीया करें। गुड़ का दूध पीने से नींद फौरन आ जाती है और दिमाग को शंति भी मिलती है।
त्वचा चमकाए
गुड़ के फायदे (gud ke fayde) त्वचा के साथ भी है और इसे खाने से त्वचा में चमक आ जाती है। इसके अलावा गुड़ और शहद को एक साथ चेहरे पर लगाने से चेहरे पर दाने नहीं होते हैं। आप थोड़े से गुड़ के पाउडर में शहद को मिला दें और इस लेप को लगा लें। जब सूख जाए तो पानी से इस लेप को साफ कर लें।
गुड़ का सेवन कैसे करें
गुड़ का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। जैसे-
गुड़ की चाय (gud ke chai)

कई लोग गुड़ की चाय पीते हैं। गुड़ की चाय बनाने के लिए पानी को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और इसके अंदर गुड़ को डाल लें। पानी को अच्छे से उबाल कर कप में डाल दें। गुड़ की चाय तैयार है।
गुड़ और अदरक
गुड़ और अदरक को भी एक साथ खाया जाता है। गुड़ और अदरक के फायदे काफी होते हैं और इसे खाने से गला सही रहता है। इसके अलावा जुकाम होने पर भी गुड़ और अदरक एक साथ खाने से जुकाम दूर हो जाता है।
चना और गुड़ (gud aur chana khane ke fayde)
जिन लोगों का शरीर कमजोर होता है उनको चना और गुड़ एक साथ खाना चाहिए। चना और गुड़ से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर मजबूत हो जाता है।
गुड़ का पानी
गुड़ का पानी भी पीया जाता है। आप पानी के अंदर गुड़ डालकर उसे उबाल लें। फिर इस पानी को हल्का ठंडा करके पी लें।
गुड़ का दूध
गुड़ का दूध फायदे मंद होता है और इसे पीने से तनाव भाग जाता है। गुड़ का दूध तैयार करने के लिए एक गिलास दूध को गर्म करते समय उसमें गुड़ डाल दें और जब गुड़ (Jaggery) अच्छे से घुल जाए तो गैस बंद कर दें। इस दूध को रात के समय पीएं और गर्म ही पीएं।
गुड़ खाने का सही समय
गुड़ को वैसे किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन गुड़ खाने का सबसे उत्तम समय सुबह और दोपहर का होता है। सुबग के समय गुड़ की चाय पीना उत्तम होता है। जबकि दोपहर को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन सही रहता है।
गुड़ के नुकसान (gud ke nuksan)
गुड़ के फायदे (gud ke fayde) जानने के बाद आप गुड़ के नुकसान (gud ke nuksan) भी पढ़ लें। क्योंकि गुड़ के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ के नुकसान (gud ke nuksan)
- शुगर के मरीज गुड़ (Jaggery) से परहेज करें और इस खाने से बचें।
- अधिक गुड़ का सेवन करने से दांत खराब हो सकते हैं और इनमें कीड़े लग सकते हैं।
गुड़ खाने से जुड़े सवाल
कई लोगों के मनों में गुड़ को लेकर कई सारे सवाल हैं और आज हम इन सवालों का जवाब भी देने जा रहे हैं।
- गुड़ और चीनी में से क्या बेहतर है
गुड़ को चीन से बेहतर माना जाता है। इसलिए चीनी की जगह आप गुड़ का इस्तेमाल किया करें। इसे खाने से शुगर नहीं बढ़ती है।
2. गुड़ की चाय पीने सा सही समय
गुड़ की चायी पीने का सही समय सुबह का होता है। इसलिए गुड़ की चाय आप सुबह ही पीया करें।
हम उम्मीद करते हैं इस लेख में आपको गुड़ से जुड़े सभी सवाल मिल गए होंगे और आपको गुड़ के फायदे और नुकसान (gud ke fayde aur nuksan) के बारे में भी पता चल गया होगा।
ये भी पढ़ें
मखाने के फायदे और नुकसान
खुबानी के फायदे और नुकसान
बेसन के फायदे और नुकसान
मुनक्का के फायदे और नुकसान
जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान