लोहड़ी की शुभकामनाएं फोटो (Happy Lohri Images 2020): लोहड़ी का पर्व हर वर्ष 13 जनवरी के दिन मनाया जाता है। लोहड़ी उत्तर भारत के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है और ये त्योहार फसलों का त्योहार माना जाता है। इस पर्व के दिन रात के समय आग लगाई जाती है और इस आगे के फेरे लेकर लिए जाते हैं। इसके बाद आगे में नई अनाज के दाने अर्पित किए जाते हैं। हालांकि इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी के दिन आ रहा है।
लोहड़ी 2020 का शुभ मुहूर्त
लोहड़ी के दिन अग्नि और महादेवी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से किस्मत खुल जाती है और घर की सूख और समृद्धि बनीं रहती है। इस लिए आप इस पर्व को जरूर मनाएं। लोहड़ी 2020 का शुभ मुहूर्त शाम के 6 बजे के बाद शुरू होगा। इसलिए आप शाम के 6 बजे के बाद ही इस पर्व को मनाएं और अग्नि प्रज्वलि करें। लोहड़ी 2020 का शुभ मुहूर्त रात के 11:42 मिनट तक होगा।
लोहड़ी पूजन विधि
लोहड़ी पूजन विधि बेहद ही सरल है। लोहड़ी पूजन विधि के तहत आप सबसे पहले घर की पश्चिम दिशा में पश्चिममुखी महादेवी का चित्र रखें दें और इसकी पूजा करें। पूजा करते हुए फोटो के सामने दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद रेवड़ियों, तिल, मूंगफली और अनाज का भोग लगाएं। इसके बाद लकड़ियों का ढेर बनाएं और इसके अंदर एक सूखे नारियल का गोला रख दें और कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित कर लें। आग जलाने के बाद रेवड़ियां, मूंगफली व मक्का अग्नि में डालें और अग्नि की सात बार परिक्रमा करें।
अग्नि के फेरे लेते समय इस मंत्र का जाप करें:
पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥
लोहड़ी का पर्व मूलतः आद्यशक्ति, श्रीकृष्ण व अग्निदेव के पूजन का पर्व है।
लोहड़ी शब्दा का अर्थ
ऐसा कहा जाता है कि पहले इस त्योहार को तिलोड़ी के नाम से जाना जाता था। ये शब्द तेल और रोड़ी को मिलाकर बनाया गया था। लेकिन बाद में इस पर्व का नाम लोहड़ी रख दिया गया। इस पर्व के दौरान तिल और गुड़ खाना का रिवाज भी है।
लोहड़ी की शुभकामनाएं फोटो (Happy Lohri Images 2020)-
