Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana In Hindi

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana In Hindi 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) मोदी सरकार की एक अहम योजना है। जिसे साल 2020 में शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का ऐलान लॉकडाउन के समय किया था और जिसके बाद सितंबर महीने में इस योजना को शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत जो नए लोग मछली पालन व्यापार शुरू करेंगे उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) से किसी लाभ मिलेगा व प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए कैसे अप्लाई करें (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana apply online), ये सब हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मछली पालन क्या होता है (Fish Farming Business in hindi) –

ये योजना समझने से पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए की मछली पालन व्यापार क्या होता है व इस व्यापार से कैसे पैसे कमाएं जाते हैं। मछली पालन व्यापार (Fish Farming Business) मछली से जुड़ा होता है। इसके तहत आप तालाब में मछलियां बेचकर पैसे अर्जित करते हैं। मछली पालन व्यापार दो तरह से किया जा सकता है। पहले तरीके के तहत समुद्र से मछली पकड़कर उन्हें बेचा जाता है व दूसरे तरीके के तहत खुद का तालाब बनाकर उसमें मछलियों को पाला जाता है। जब वो बड़ी हो जाती हैं, तो उन्हें बेच दिया जाता है।

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है (what is Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) –

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है इसके बारे में अभी किसानों को अधिक जानकारी नहीं है। दरअसल ये योजना मछली व्यापार से जुड़ी हुई योजना है। जिसकी मदद से देश के मछली व्यापार को और मजबूत करने की कोशिश की गई है। प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली के एक्सपोर्ट पर जोर दिया जाएगा। ताकि मछली पालन से जुड़े किसानों को मुनाफा हो सके और उनको इस व्यापार में नुकसान ना हो। अगर सरल शब्दों में इस योजना को समझा जाए तो इसके तहत देश के मछली व्यापार को बढ़ाने की कोशिश की गई है। जिससे की सीधा असर मछली व्यापार से जुड़े किसानों को पड़ेगा।

कब की गई शुरू (launching details)

इस योजना का एलान देश की पीएम में इसी साल किया था। लॉकडाउन के समय सरकार की ओर से मत्स्य पालन लाने का एलान किया था

योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana)
कब की गई शुरू 1 सितंबर को किया लॉन्च
किसको होगा लाभ मछली व्यापरी
कितने का पैकेज दिया गया 20,000 करोड़ का

 

योजना का लाभ (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana benefits)

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) किसानों को एक तरह का तोहफा है। इस योजना से 55 लाख लोगों को लाभ मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा।
  • मछली व्यापार का देश में विकास होगा।
  • नए व्यापारी को सरकार द्वारा छूट दी जाएगी। जो कि 60 प्रतिशत होगी। यानी जो लोग ये व्यापार शुरू करते हैं उनको सरकार 60 प्रतिशत सब्सिडी देगी।

योजना का लक्ष्य (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana target)

  • इस योजना का सबसे प्रथम लक्ष्य मछली व्यापार के लिए लोगों को प्ररेति करता हैं। ताकि अधिक लोग इस व्यापार को शुरू कर सकें और ऐसा करने के लिए सब्सिडी दी जा रही है।
  • योजना के तहत 70 लाख टन मछली का उत्‍पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। जो कि पांच साल के अंदर हासिल करना है।
  • योजना के चलते मछली एक्सपोर्ट में वृद्धि होगी और ये बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। जो कि दोगुना होगा।
  • इस योजना के तहत एक ऐप भी लॉन्च की है जिसका नाम ई-गोपाला ऐप (E-gopala app) है।

मत्स्य सम्पदा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बतातें 

  • अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और योजना के तहत मछली व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बिंदु को ध्यान से पढ़ें।
  • योजना के दिशा-निर्देश के अनुसार जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें तालाब के लिए जगह की जरूर होगी। ये जगह किराए की भी हो सकती है।
  • इस बात का प्रमाण योजना के लिए एप्लाई करते देना होगा कि जमीन को लेकर कोई भी विवाद नहीं है।
  • जमीन 2.0 हेक्टेयर तक की होनी चाहिए

इस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा बजट

इस योजना के लिए 20 हजार करोड़ दिए गए हैं। जिनको दो भागों में बांटा जाएगा। पहला भाग यानी 11 हजार करोड़ रुपए समुद्री मत्स्य पालन के लिए रख जाएगा और नौ हजार करोड़ इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में प्रयोग लगाए जाएंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) से जुड़ी हर जानकारी मिल गई होगी।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक