तेजी से चल रहा है कोरोना टीकाकरण अभियान, 81 करोड़ लोगों को लगाई गई डोज

नई दिल्ली: भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से चला जा रहा है और कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 81 करोड़ के पार चले गया है। देश में 81 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर इस बात की सूचना दी गई। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज देश में 81 करोड़ 73 लाख 95 हजार 763 लोगों को कोरोना की टीका लग गया है।

81,73,95,763 लोगों में से  64.8 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली खुराक। जबकि 22.2 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक 60,88,10,164 लोगों को पहला टीका लगा दिया गया है। वहीं 20,85,85,599 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

निर्यात फिर से होगा शुरू

कोरोना वैक्सीन के निर्यात को एक बार फिर से शुरू किया जाना है। मंत्रालय के अनुसार अगले महीने से ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम की शुरूआत फिर से कर दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत ‘कोवैक्स’ टीकों का निर्यात किया जाना है। मंत्रालय ने ये भी साफ किया है कि सरकार के लिए देश के लोगों का टीकाकरण सबसे प्रथम है। देश में कोरोना टीके का उत्पाद तेजी से किया जा रहा है और आने वाले तीन महीनों में 100 करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक देश को मिलेगी। वहीं महज 11 दिनों में 10 करोड़ खुराक दी गई है।

आपको बता दें कि कोरोना अभियान को शुरू किए 248 दिन हो गए हैं। टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके निशुल्क दिए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि वो जल्द से जल्द देश के हर नागरिक का टीकाकरण कर दे। वहीं जिस रफ्तार से कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। उसे देखकर उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में 100 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही छू लिया जाएगा।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक