Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 2023 शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस यात्रा पर जाना जाते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही अमरनाथ यात्रा पर जाया जा सकता है. अमरनाथ यात्रा क्या है, अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2023 कैसे होता है (amarnath yatra ka registration kaise hota hai) और इस साल ये यात्रा कब तक चलने वाली है आइए जानते हैं.

अमरनाथ यात्रा क्या है?

दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा है. ये गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस गुफा के अंदर हर साल हिम शिवलिंग बनता है. जिसके दर्शन के लिए  श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाता हैं. ये यात्रा काफी कठिन है. इस यात्रा के लिए केवल उन्हीं लोगों को अनुमित होती है, जो कि एकदम स्वस्थ होते हैं.

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2023 कैसे होता है (Amarnath Yatra 2023 Registration)

अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Ji Shrine Board) की वेबसाइट पर जाकर आप अमरनाथ यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर सकेंग. अमरनाथ श्राइन बोर्ड पर आपको रजिस्ट्रेशन का एक लिंक मिलेगा. जिसपर आपको क्लिक करना होगा और पूछी गई जानकारी सही से भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

Shri Amarnath Ji Shrine Board की वेबसाइट पर ही जाकर आप अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग (amarnath yatra 2023 helicopter booking) भी करवा सकते हैं.

बता दें इस साल शुरुआती चार दिनों में 54714 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं. वहीं 6000 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का छठा जत्था भी रवाना कर दिया गया है.

कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा 2023 (Amarnath Yatra 2023)

अमरनाथ यात्रा31 अगस्त तक चलने वाली है. इसलिए आप समय रहते अपना पंजीकरण करवा लें.

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक