भारत के वर्तमान कैबिनेट मंत्रियों के नामों की सूची (Cabinet Ministers Of India 2019 In Hindi )

Cabinet Ministers Of India 2019 In Hindi : राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. मोदी के अलावा उनके साथ कुल 57 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है. जिसमें कुछ नए चेहरे हैं जबकि कई पुराने मंत्रियों को ही मोदी ने एक बार फिर से अपनी सरकार में शामिल किया है. मोदी ने बीजेपी पार्टी के अलावा अपने सहयोगी दल की पार्टियों में से भी एक-एक नेता को मंत्री बनाया है. हालांकि किसी मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया गया है. इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है और एक दो दिन में ये भी साफ हो जाएगी की किस मंत्री को कौन से मंत्रालय को संभालें की जिम्मेदारी दी जाएगी.

बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी आज मंत्री के तौर पर शपथ ली है और ऐसा माना जा रहा है कि इनको गृह, वित्त या रक्षा मंत्रालय में से एक मंत्रालय मिल सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को भी मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है और इन्होंने आज राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है. हालांकि इन्हें कौन से मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है ये साफ नहीं है.

मेनका गांधी जो कि साल 2014 में मोदी की कैबिनेट में मंत्री थी उन्हें इस बार कोई भी मंत्रालय नहीं दिया गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि मेनका गांधी को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टर्म स्पीकर) बन सकती हैं। गौर है कि इन्होंने साल 2014-2019 तक मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थीं.

भारत के वर्तमान कैबिनेट मंत्रियों-

कैबिनेट मंत्रियों के नामों की सूची (List of ministers in the new Union Cabinet )-

इस बार 24 सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाए गए और इनके नाम इस प्रकार हैं-

संख्या कैबिनेट मंत्री के नाम
1 राजनाथ सिंह
2 अमित शाह
3 नितिन गडकरी
4 सदानंद गौड़ा
5 निर्मला सीतारमण
6 रामविलास पासवान
7 नरेंद्र सिंह तोमर
8 रविशंकर प्रसाद
9 हरसिमरत कौर बादल
10 थावरचंद गहलौत
11 एस जयशंकर
12 रमेश पोखरियाल निशंक
13 अर्जुन मुंडा
14 स्मृति ईरानी
15 डॉ हर्षवर्धन
16 प्रकाश जावड़ेकर
17 पीयूष गोयल
18 धर्मेंद्र प्रधान
19 मुख्तार अब्बास नकवी
20 प्रह्लाद जोशी
21 महेंद्र नाथ पांडेय
22 अरविंद सावंत
23 गिरिराज सिंह
24 गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री  के नामों की सूची-

24 सासंदों को राज्य मंत्री बनाया गया है और इनके नाम इस प्रकार हैं-

संख्या राज्य मंत्री के नाम
1 फग्गन सिंह कुलश्ते
2 अश्विनी कुमार चौबे
3 अर्जुन राम मेघवाल
4 रिटायर्ड जनरल वीके सिंह
5 कृष्ण पाल
6 राव साहेब दानवे
7 किशन रेड्डी
8 पुरुषोत्तम रुपाला
9 रामदास अठावले
10 साध्वी निरंजन ज्योति
11 संजीव कुमार बालियान
12 संजय धोत्रे
13 अनुराग सिंह ठाकुर
14 सुरेश अंगड़ी
15 नित्यानंद राय
16 रतन लाल कटारिया
17 वी मुरलीधरन
18 रेणुका सिंह
19 सोम प्रकाश
20 रामेश्वर तेली
21 प्रताप चंद्र सारंगी
22 कैलाश चौधरी
23 देबाश्री चौधरी और बाबुल सुप्रीयो

 

स्वतंत्र प्रभार मंत्री के नाम-

9 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और इनके नाम इस प्रकार हैं-

संख्या  स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम
1 संतोष कुमार गंगवार
2 राव इंद्रजीत सिंह
3 श्रीपद नाइक
4 जितेंद्र सिंह
5 आरके सिंह
6 किरण रिजीजू
7 प्रह्लाद सिंह पटेल
8 हरदीप सिंह पुरी
9 मनसुख मंडाविया

 

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक