हिमंता बिस्वा शर्मा की जीवन (himanta biswa sarma biography in hindi)

हिमंता बिस्वा शर्मा असम राज्य के 15 वें मुख्यमंत्री हैं। इनका नाता बीजेपी पार्टी से है और इन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों में इस पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। इनकी मेहनत के कारण ही इस राज्य में बीजेपी की सरकार का गठन हुआ है और बहुमत के साथ राज्य में कमल की सरकार आई है। हिमंता बिस्वा शर्मा कौन हैं (himanta biswa sarma biography in hindi) और इनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कम ही लोगों को जानकारी है। ऐसे में आज हम आपको हिमंता बिस्वा शर्मा की जीवनी बताने जा रहे हैं।

हिमंता बिस्वा शर्मा की जीवन (himanta biswa sarma biography in hindi)

हिमंता बिस्वा शर्मा का जन्म 1 फरवरी 1969 में हुआ था। इनके पिता व माता का नाम कैलाश नाथ सरमा और मृणालिनी देवी है। इन्होंने रिंकी भुइयां सरमा (himanta biswa sarma wife) से साल 2000 में विवाह किया था। इस शादी से इन्हें दो बच्चें हैं। कॉटन कॉलेज (बीए/एमए), बीआरएम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज (एलएलबी) और गुवाहाटी विश्वविद्यालय (पीएचडी) से शिक्षा ग्रहण कर रखी है।

राजनीति करियर

बीजेपी पार्टी में शामिल होने से पहले ये कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन मतभेद होने के बाद इन्होंने बीजेपी पार्टी के साथ अपना आगे का राजनीति सफर तय करने का फैसला लिया। दरअसल  15 सालों तक कांग्रेस के विधायक रहे हिमंता बिस्वा शर्मा की विवाद पार्टी के नेता व तत्काल मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ हो गया था। जिसके बाद ही इन्होंने ये पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था।

साल 2015 में ये बीजेपी से जुड़े। बीजेपी के साथ जुड़ने के बाद इन्होंने असम राज्य में इस पार्टी को मजबूत करने का काम किया। साल 2016 में हुए विधानसभा में बीजेपी विजय रही और इन्हें राज्य का मंत्री पद सौंपा गया। इनकी मेहनत के दम पर ही इस राज्य में साल 2021 के विधानसभा चुनाव में फिर से कमल का फूल खिल सका और इस बार हिमंता बिस्वा शर्मा को असम का मुख्यमंत्री बनाया गया।

संभाले गए पद

  • साल 2006 में इन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। साल 2011 में इन्हें शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। इस दौरान इन्होंने जोरहाट, बारपेटा और तेजपुर में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए गए।
  • साल 2017 में इन्हें बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
  • इन्हें साल 2016 में असम क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

बतौर असम के मुख्यमंत्री (himanta biswa sarma as a CM)

10 मई 2021 को इन्होंने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यए इस पद पर साल 2026 तक अपनी सेवाएं देने वाले हैं। इस पद के लिए सर्बानंद सोनोवाल भी दावे दार थे। लेकिन पार्टी ने इनपर विश्वास जताया और इन्हें असम राज्य की जिम्मेदारी सौंपी।

हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ जुड़े विवाद

सरमा को चांदमारी पुलिस थाने ने 28 मार्च 1991 को गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ समय बाद इन्हें रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- जेफ बेजोस की जीवनी (Jeff Bezos Biography In Hindi)

ये भी पढ़ें-राजमाता विजया राजे सिंधिया की जीवनी (Vijaya raje scindia biography in hindi)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक