जानें घी का गिरना शुभ है या अशुभ (ghee ka girna shubh hai ya ashubh)

किचन में काम करते हुए अक्सर कई बार कुछ चीजें हाथों से गिर जाती हैं। जो कि आम बात होती है। हालांकि शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है। जिनका गिरना शुभ नहीं माना जाता है। इन्हीं चीजों में स घी और तेल भी एक है। अगर किसी व्यक्ति से घी गिर जाता है, तो इसका अर्थ क्या है। ये सवाल मन में आता है। घी का गिरना शुभ है या अशुभ (ghee ka girna shubh hai ya ashubh) इसकी जानकारी काफी कम लोगों को है। इसलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि घी का गिरना शुभ माना गया है कि अशुभ (ghee ka girna shubh hai ya ashubh)।

क्या होता है घी

घी गाय व भैंस के दूध से बनाया जाता है। दूध पर जमने वाली मलाई को निकालकर इसे तैयार किया जाता है। कई लोग दुकान से घी खरीदते हैं। जबकि कुछ लोग घर में ही घी को बनाते हैं। घर में बनने वाले घी को एकदम शुद्ध माना जाता है। क्योंकि इसे बनाने में किसी भी प्रकार की मिलावटा का इस्तेमाल किया जाता है।

घी गिरने का अर्थ (ghee ka girna shubh hai ya ashubh)

घी का जमीन पर गिरना ghee ka girna shubh hai ya ashubh
घी का जमीन पर गिरना ghee ka girna shubh hai ya ashubh

घी का जमीन पर गिरना

कई बार किचन में काम करते हुए घी जमीन पर गिर जाता है। अगर आपसे कभी काम करते हुए घी जमीन पर गिर जाए तो इसका अर्थ है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है और परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई होने वाला है। घी का गिरना अशुभ होता है। इसलिए जब भी ये गिरे तो आप किसी परेशानी के आने का अंदाज लगा लें।

मंदिर में घी का गिरना

मंदिर में पूजा करते हुए कई बार घी गिर जाता है। मंदिर में घी का गिरना सही संकेत नहीं माना गया है। पूजा करते हुए अगर हाथों से घी गिरे तो इसका अर्थ है कि आपकी पूजा से भगवान खुश नहीं हैं। आप पूजा करते हुए कोई गलती कर रहे हैं।

सपने में घी का गिरना

सपने में घी का गिरना भी सही नहीं माना गया है। सपने में अगर घी गिरता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपको खाने की कमी आने वाले दिनों में होने वाली है।

घी गिरने पर क्या करें

अगर कभी काम करते हुए घी गिर जाए तो आप डरें नहीं और बस ये उपाय कर दें। इस उपाय को करने से अशुभ चीज को होने से रोका जा सकता है। पहला उपाय के तहत आप हनुमान के सामने दीपक जाल दें और हनुमान चालीसा का पाठ कर लें।

किसी शुभ काम को करते हुए अगर घी गिरे तो उस काम को वहां पर ही रोक दें। घी को साफ करने के बाद ही उस काम को दोबारा शुरू करें।

चीनी का गिरना शुभ या अशुभ

चीनी का गिरना शुभ या अशुभ
चीनी का गिरना शुभ या अशुभ

चीनी भी कई बार हाथों से गिर जाती है। अचानक से अगर चीनी गिर जाए तो इसका अर्थ है की आपको कई बुरा समाचार मिलने वाला है। इसके अलावा चीनी का गिरना आर्थिक तंगी से भी जुड़कर देखा जाता है। चीनी गिरने का मतलब होता है कि परिवार में पैसों की तंगी आने वाली है या धन हानि होने वाली है।

तेल का गिरना

mustard oil, तेल का गिरना
mustard oil, तेल का गिरना

सरसों का तेल गिरना का अर्थ है कि आपके ग्रह भारी हो रहे हैं। ये गिरने पर आप अपनी कुंडली किसी पंडित को जरूर दिखा दें। साथ ही में ही जिस दिन तेल गिरा हो। उस दिन गरीब लोग को तेल का दान करें। ये दान आप पांच बार करें।

पानी का गिरना

हाथ से पानी गिर जाए तो ये किसी अप्रिय चीज होने का संकेत माना गया है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों से लड़ाई होने का संकेत भी दे देता है। जिन लोगों के हाथ से बार बार पानी गिरता है। वो लोग पीपल के पेड़ पर शनिवार को जल चढ़ाया करें। ऐसे करने से अप्रिया घटना होने से टल जाएगी। l

तो ये थे घी (ghee ka girna), तेल, चीनी व पानी के गिरने से जुड़े संकेत। अगली बार अगर हाथ से ये चीजें गिर जाएं तो समझ लें की इनका अर्थ क्या है।

ये भी पढ़ें- अगर घर में छिपकली कर दें पॉटी तो हों जाएं सावधान (Chipkali Ka Potty Karna)

ये भी पढ़े-जानें शरीर के किन अंगों पर छिपकली का गिरना होता है शुभ और अशुभ (chipkali ka girna)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक