फिर अतरंगी कपड़ों में नजर आए अभिनेता रणवीर सिंह, इस बार पहनी बैंगनी रंग की पैंट

ranveer singh funny dress : अभिनेता रणवीर सिंह अपने कपड़ों के चलते हमेशा ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन शायद रणवीर सिंह को ट्रोल होने में मजा आता है। यही वजह है कि उन्होंने अजीबो गरीब कपड़ों का साथ नहीं छोड़ा है। रणवीर सिंह की एक ओर फोटो काफी वायरल हो रही है और इस फोटो को देखकर हर कोई रणवीर सिंह के कपड़ों का मजाक बना रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में रणवीर सिंह बैंगनी रंग की पैंट में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस रंग की पैंट के साथ रणवीर सिंह ने अजीब रंग की जैकेट पहन रखी है। रणवीर सिंह की ये तस्वीर बुधवार को खींची गई है। जब वो ताज होटल के बाहर नजर आए थे।

दरअसल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म के लिए अलीबाग गई है और अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए रणबीर गेटवे ऑफ इंडिया में आए थे। वहीं इसके बाद रणवीर सिंह को ताज होटल के बाहर देखा गया।

Ranveer Singh spotted at Taj Hotel, ranveer singh dress style

वायरल हो रही रणबीर सिंह की फोटो में उनके कपड़ों को देखकर हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। क्यों इन कपड़ों में रणबीर सिंह काफी अजीब लग रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं जब रणवीर सिंह ने इस तरह से कपड़े पहने हो। कुछ दिन पहले रणवीर सिंह दीपिका के साथ नजर आए थे और इस दौरान भी इन्होंने अजीब तरह के कपड़े पहन रखे थे।  आपको जानकर हैरानी होगी की रणवीर सिंह के इन कपड़ों की कीमत लाखों में है।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म 1983 आने वाली है लेकिन कोरोना के कारण इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। जहां पर अन्य फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है। वहीं रणवीर सिंह की इस फिल्म को हॉल में ही रिलीज करने का फैसला किया गया है। इस फिल्म में ये कपिल देव का रोल कर रहे है। इस मूवी में दीपिका भी है जो कि इनकी पत्नी बनीं है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक