अब बाजार में बिक रहे हैं ‘तैमूर खान के गुड्डे’-देखिए तस्वीर

खूब फेमस हैं तैमूर खान, अब बाजार में बिक रहा है उनके जैसे गुड्डा-देखिए तस्वीर 

नई दिल्ली : तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमारे देश के पॉपुलर सेलिब्रिटी चाइल्ड हैं और तैमूर की इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब बाजार में उनकी तरह दिखने वाला खिलौना भी बेचा जाने लगा है, जो कि बिल्कुल उनकी तरह ही दिखता है. हाल ही में जर्नलिस्ट अश्विनी यारदी ने तैमूर खान जैसे दिखने वाले गुड्डे की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है और फोटो में दिखने वाला गुड्डा तैमूर की तरह ही दिखा रहा है. इतना ही नहीं गुड्डे के ऊपर तैमूर खान भी लिखा गया है, जिससे की ये साफ हो गया है कि कंपनियां अपने खिलौनों को बेचने के लिए तैमूर का सहारा ले रही हैं.

taimur khan doll

खूब फेमस हैं तैमूर खान

तैमूर खान की रोजाना कोई ना कोई नई फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं और तैमूर की फोटो खींचने के लिए कई संख्या में फोटोग्राफर उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं. तैमूर खान का जब से जन्म हुआ है तब से अब तक कोई भी ऐसा मौका नहीं है जब उनकी फोटो किसी ने ना खींची हो.

ये भी पढ़ें- करीना और सैफ के बेटे तैमूर की अनदेखी तस्वीरें

1500 है तैमूर की एक फोटो की कीमत

जी हां, तैमूर खान की एक फोटो की कीमत की बात की जाए तो वो 1500 रुपए की है और इस बात की जानकारी खुद तैमूर के पिता सैफ अली खान ने दी है. हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में उन्होंने बताया कि उनके बेटे की एक फोटो 1500 रुपए तक की है, जो कि काफी हैरान करने वाली है.

दो साल के हैं तैमूर खान (taimur khan age)

तैमूर खान का जन्म साल 2016 में हुआ था और इनका जन्म 20 दिसंबर को मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था. वहीं अगले महीने तैमूर दो साल के होने जा रहे हैं. वहीं जैसे जैसे तैमूर बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैसे इनकी पॉपुलैरिटी भी और बढ़ रही है.

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक