केजरीवाल ने लॉन्च की ‘Dekho Hamari Delhi’ ऐप, जो देगी पर्यटक स्थलों से जुड़ी हर जानकारी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं। जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटनों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा एक खास ऐप तैयार की गई है। जिसकी मदद से लोगों को दिल्ली घूमने में आसानी होगी। इस आप को  ‘Dekho Hamari Delhi’ Mobile App नाम दिया गया है। इस ऐप को राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लॉन्च किया गया है।

विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने इस मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। इस मोबाइल ऐप में दिल्ली के पर्यटक स्थलों की हर जानकारी दी गई है। विस्तार में पर्यटक स्थलों का इतिहास बताया गया है। यहां तक की उनकी वीडियो भी डाली गई है। पर्यटक स्थलों के साथ-साथ इस ऐप में लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों व बाजारों की भी जानकारी दी गई है।

देखो हमारी दिल्ली (Dekho Hamari Delhi) नामक इस ऐप से पर्यटनों का अनुभव बेहतर होगा और वो आसानी से दिल्ली दर्शन कर सकेंगे। ‘Dekho Hamari Delhi’ Mobile App को लॉन्च करते हुए कल सीएम ने कहा कि दिल्ली दर्शन के बिना भारत का ट्यूर अधूरा रहता है। दिल्ली ऐतिहासिक के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस ऐप में हर जानकारी दी गई है। साथ ही ऐप के जरिए ही टिकट बुकिंग की जा सकती है। यहां तक की इसमें नेविगेशन और पर्यटक स्थलों के वर्चुअल वीडियो की सुविधा भी दी गई है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से दिल्ली दर्शन करने व इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की।

देखो हमारी दिल्ली (Dekho Hamari Delhi) कैसे करें डाउनलोड

देखो हमारी दिल्ली’ (Dekho Hamari Delhi) ऐप को आसानी से फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप स्टोर में जाकर आपको बस इस ऐप का नाम लिखना होगा। फिर Install बटन पर क्लिक करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आप इसमें दिल्ली के पर्यटक स्थलों के बारे में आसानी से पढ़ सकेंगे और दिल्ली घूमने के दौरान आपको किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होगी।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक