‘ई-संजीवनी’ सेवा क्या है (eSanjeevani OPD in hindi)

‘ई-संजीवनी’ (eSanjeevani OPD in hindi) मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई एक सेवा है, जो कि हेल्थ से जुड़ी हुई है। जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से घर में बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकता है। ये एक National Teleconsultation Service है। हालांकि ‘ई-संजीवनी’ क्या है, इस सेवा के जरिए आप कैसे लाभ ले सकते हैं, ई-संजीवनी ओपीडी व इससे जुड़ी जानकारी कम ही लोगों को है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि ‘ई-संजीवनी’ क्या है (eSanjeevani OPD)।

‘ई-संजीवनी’ क्या है (eSanjeevani OPD in hindi)

‘ई-संजीवनी’ सेवा को कोरोना काल में शुरू किया गया था। इसे शुरू करने का मकसद नागरिकों को ऑनलाइन ओपीडी सेवा मुहैया करवाना है। ‘ई-संजीवनी’ ओपीडी सेवा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। जो कि राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा है। देश की सरकार द्वारा अपने नागरिकों को दी जाने वाली ये पहली ऑनलाइन ओपीडी सेवा भी है। इस सेवा का लाभ करोड़ों लोगों द्वारा उठाया जा रहा है और घर बैठे लोग डॉक्टर से आसानी से संपर्क कर पा रहे हैं।

‘ई-संजीवनी’ का लक्ष्य (eSanjeevani OPD Objective)

‘ई-संजीवनी’ को शुरू करने का लक्ष्य लोगों के घरों तक स्वास्थय सेवा पहुंचाने का है। कोरोना काल में अस्पताल जाना लोगों के लिए खतरे से भरा है। ऐसे में इस सेवा को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। ताकि लोग घर बैठे अपने रोगों का इलाज डॉक्टर से करवा सकें। छोटे मोटे रोगों के लिए लोगों को अस्पताल के चक्कर न काटने पड़े।

‘ई-संजीवनी’ के फायदे (eSanjeevani OPD Benefits in hindi)

‘ई-संजीवनी’ के फायदे अनगिनत है। इस सेवा की मदद से कोई भी व्यक्ति घर बैठे डॉक्टरों से संपर्क कर सकता है और उनसे अपना इलाज करवा सकता है। उसे इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूर नहीं है।

रोगी को बस ‘ई-संजीवनी’ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होता है। जिसके बाद आसानी से वो घर में बैठे डॉक्टर से वीडियो कॉल कर सकता है और अपनी रोग की इलाज करवा सकता है।

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये एकदम मुफ्त है। यानी ये सेवा लेने के लिए किसी भी तरह का शुल्क रोगी को नहीं भरना होता है। वो फ्री में ही डॉक्टर से संपर्क कर उससे परामर्श ले सकता है।

एसएमएस/ईमेल सूचनाएं के जरिए रोगी से जुड़ा जाता है।

ये सेवा कोई भी नागरिक ले सकता है। उसे बस अपने पंजीकरण करवाना होता है।

ई संजीवनी ओपीडी की पंजीकरण प्रक्रिया (eSanjeevani OPD Registration)

ई संजीवनी ओपीडी की सेवा का लाभ लेने के नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होता है। eSanjeevani OPD Registration प्रक्रिया इस प्रकार है –

1.सबसे पहले रोगी का पंजीकरण किया जाता है। ये पंजीकरण ई संजीवनी ओपीडी की वेबसाइट (https://esanjeevaniopd.in/Home) पर जाकर किया जा सकता है।

2.ई संजीवनी ओपीडी में पंजीकरण होने के बाद टोकन मिलता है। टोकन का नंबर आने पर ही आप डॉक्टर से वीडियो कॉल कर सकते हैं। आप चाहें तो डॉक्टर के साथ ऑडियो परामर्श भी कर सकते हैं।

3.एक बार जनरेट किया गया टोकन तब तक वैध रहता है। जब तक उसका प्रयोग नहीं किया जाता है। ये टोकन एक दिन तक वैध रहता है। यानी दिन में आप कभी भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

4.डॉक्टर से बात करने के बाद ई-प्रेस्क्रिप्शन जनरेट होता है। जिसमें डॉक्टर द्वारा दवाई लिखी गई होती है।

5.ये एक नि: शुल्क सेवा है।

सरकार की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा (National Teleconsultation Service ) ‘ई-संजीवनी’ से प्रतिदिन लगभग 90,000 रोगी जुड़ रहे हैं और इस सेवा को ले रहे हैं। अभी तक 1.2 करोड़ लोग डॉक्टरों से परामर्श ले चुके हैं।

‘ई-संजीवनी’ क्या होती है और ‘ई-संजीवनी’ में पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया (eSanjeevani OPD Registration ) की जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है। उम्मीद करते हैं कि ये जानकारी आपके काम आए।

ये भी पढ़ें- जावेद जाफ़री ने की दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ, कहा- केजरीवाल ने अच्छा काम किया

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक