करिश्मा कपूर ने खास अंदाज में किया बहन करीना को जन्मदिन विश, शेयर की थ्रोबैक फोटो

नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर को उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल आज करीना कपूर 41 साल की हो गई हैं। ऐसे में करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी और करीना की बचपन की फोटो शेयर की है। जिसमें ये दोनों एक साथ बैठी हुई हैं। इस फोटो में करीना और करिश्मा कपूर दोनों हंस रही हैं। ये फोटो शेयर करते हुए करिश्मा कपूर (karisma kapoor birthday kareena) ने करीना को उनके जन्मदिवस की बधाई दी।

करिश्मा कपूर ने फोटो की कैप्शन में लिखा कि हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामना। मेरी जीवनरेखा, तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। गौरतलब है कि आज अभिनेत्री करीना कपूर का जन्मदिवस है और ये अपना 41 वां जन्मदिवस मना रही हैं। इस खास दिन को करीना कपूर अपने परिवार के संग सेलिब्रेट कर रही हैं।

आयु में है छह साल का है गैप (Karisma Kapoor and Kareena Kapoor Age Gap)

करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की प्रसिद्ध बहनों की जोड़ों में से एक हैं और एक दूसरे का खासा ख्याल रखती हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर की आयु (Karisma and Kareena Age Gap) में कुल 6 साल का गैप है। करिश्मा कपूर का जन्म 25 जुलाई, 1974 में हुआ था। जबकि करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। आयु में इतना अंतर होने के बावजूद भी दोनों बहनों की बॉडिंग दोस्तों की तरह ही है। ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताती हैं और समय-समय पर पार्टी करती हैं।

वहीं अपने हाल ही में करीना कपूर अपने परिवार के साथ छुटियां मनाने के लिए Maldives गई थी। यहां से करीना कपूर ने अपनी कई सारी फोटों शेयर की थी। वहीं अपने जन्मदिन को करीना कपूर खास तरीके से परिवार से था मनाने वाली हैं।

गौरतलब है कि करिश्मा कपूर 90 के दौर की फेमस अभिनेत्री हुआ करती थी। वहीं साल 2003 में संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा ने अपना करियर छोड़ दिया था। हालांकि साल 2016 में इनका तलाक हो गया और अब 47 साल की करिश्मा अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक