घड़ी का टूटना शुभ या अशुभ (ghadi ka tutna shubh ya ashubh)

घड़ी एक ऐसी चीज है जो कि हर घर में होती है। वास्तु शास्त्र में घड़ी के प्रयोग से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। वहीं घड़ी का टूटना (ghadi ka tutna shubh ya ashubh) शुभ या अशुभ होता है, इसके बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। तो आइए नजर डालते हैं कि घड़ी का टूटना शुभ माना जाता है कि अशुभ (ghadi ka tutna)।

घड़ी का टूटना शुभ या अशुभ (ghadi ka tutna shubh ya ashubh)

घड़ी का टूटना अशुभ संकेत होता है। जो कि भविष्य से जुड़ा होता है। अगर आपकी घड़ी टूट जाती है, तो इसका अर्थ है कि आपका बुरा समय शुरू होने वाला है और भविष्य में कुछ बुरी चीज का सामना करना पड़ सकता है।

घड़ी का बंद होना

घड़ी का बंद होना भी अशुभ ही होता है। अगर अचानक से घड़ी चलना रूक जाए तो ये बुरा वक्त शुरू होने का संदेश माना गया है। इसलिए घर में रखी घड़ी बंद हो जाए तो उसे तुरंत सही कर दें या फिर उसकी जगह नई घड़ी अपने घर ले आएं। वहीं अगर घड़ी का कांच टूट (ghadi ka kanch tutna) जाता है तो ये भी शुभ नहीं होता है।

घड़ी के टूटने पर आप उसे घर में न रखे। इसी प्रकार से हाथ में पहनी हुई घड़ी टूटने पर भी उसका प्रयोग न करें। ऐसी स्थिति में इसे तुरंत बदल लें। घड़ी के अलावा घर में रखें शीशों का टूटना, बर्तन का बार-बार गिरना व दूध का गिरना भी अच्छा नहीं माना जाता है। शीशे का टूटना किसी अशुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। वहीं बर्तन अगर बार-बार गिरते हैं तो ये घर में लड़ाई होने व अशांति आने की ओर इशारा करता है।

घड़ी से जुड़े नियम

वास्तु के अनुसार एक घर में अधिक घड़ियां नहीं होनी चाहिए। एक दीवार पर ज्यादा घड़ियां लगाने से तरक्की रुक जाती है। इसलिए अपने कमरे में हमेशा एक ही घड़ी को रखें और अगर वो खराब हो जाए तो उसे तुंरत हटा दें और नई घड़ी उसकी जगह ले आए।

दीवार पर लगाने वाली घड़ी का रंग सफेद ही होना चाहिए। भूलकर भी इस घड़ी का रंग नीला, काला और लाल नहीं होना चाहिए। ये रंग उत्तम नहीं माने जाते हैं।

घड़ी को दक्षिण दिशा पर न लगाएं। उत्तर दिशा, पूर्व दिशा एवं पश्चिम दिशा वाली दीवार पर ही घड़ी को लगाएं।

दरवाजे के ऊपर घड़ी को लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। दरवाजे के ऊपर घड़ी को लगाना आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। वहीं दरवाजे के ऊपर से बार-बार लोग गुजरते हैं, ऐसे में सिर के ऊपर घड़ी का होना, उनके जीवन में परेशानियां बनने का कारण बन जाता है।

तो ये थी ghadi ka tutna shubh ya ashubh से जुड़ी जानकारी।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक