रास्ते से ही दूल्हे को लूटकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, साथ ले गई जेवरात व पैसे

उत्तर प्रदेश में लुटेरी दुल्हन (luteri dulhan news) से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां पर शादी के बाद दुल्हन पैसे व गहने लेकर फरार हो गई। खबर के मुताबिक लुटेरी दुल्हन (luteri dulhan news) ने सुसराल पहुंचने से पहले ही ये वारदात की और अपने पति को बेवकूफ बना गाड़ी से फरार हो गई। ये मामला राज्य के मैनपुरी जिले का है।

हाल ही में मैनपुरी स्थित बेवर थाना क्षेत्र के परौंखा गांव में एक युवक का विवाह था। युवक अपनी शादी से बेहद ही खुश था। शादी के बाद लड़की की विदाई की गई। लेकिन दुल्हन रास्ते से ही दूल्हे को लूटकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे के अनुसार उसकी पत्नी सोने-चांदी के जेवरात और कैश को लेकर भाग गई। उसने पानी पीने की बात कही। जिसके बाद वो पानी लेने चले गया। वहीं जब दूल्हा पानी लेकर वापस आया तो दुल्हन वहां नहीं थी। ऐसे में दूल्हे ने उसे आसपास खूब ढूंढा। वहीं थोड़ी देर बाद उसे इस बात का एहसास हो गया कि पत्नी लूटकर उसे फरार हो गई है।

दूल्हे का नाम राजू बताया जा रहा है। राजू की शादी एक जान पहचान वाले ने तय करवाई थी और 80 हजार रुपए शादी तय करवाने के लिए लिए थे। राजू की शादी तय समय पर की गई। ये शादी एक मंदिर में 17 अगस्त को करवाई गई। सही से शादी होने के बाद विदाई की गई। वहीं राजू के पापा ने जेवरात दुल्हन को दे दिए थे। जिसके बाद एक बस स्टैंड में पहुंचकर दुल्हन ने पानी पीने की बात कही। राजू पानी लेने चले गया। वहीं जब वो वापस आया को दुल्हन जेवरात के साथ फरार हो गई थी। राजू के परिवार के मुताबिक लड़की की ओर से शादी में केवल दो ही लोग शामिल हुए थे। वहीं अपनी साथ हुई लूट की वारदात की शिकायत राजू ने पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई और राजू की दुल्हन की तलाश कर रही है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक