भारत का पहला मिशन चंद्रयान कब लांच हुआ? (India First Chandrayaan Mission)

India First Chandrayaan Mission: साल 2003 में चंद्रयान मिशन ( Chandrayaan Mission-1) की घोषणा की गई थी. उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी घोषणा की थी. जिसके बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस मिशन में जुट गया था. पांच साल की मेहनत के बाद 22 अक्टूबर 2008 में चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी. वहीं 8 नवंबर 2008 को चंद्रयान-1 ने प्रक्षेपवक्र पर स्थापित होने के लिए चंद्र स्थानांतरण परिपथ (लुनर ट्रांसफर ट्रेजेक्ट्री) में प्रवेश किया था.

चंद्रयान-1 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि उसने चांद की सतह पर पानी की पुष्टि की थी.  28 अगस्त 2009 को  चंद्रयान-1 मिशन पूरा हो गया था. तो ये थी जानाकारी भारत का पहला मिशन चंद्रयान कब लॉन्च हुआ था? आइए अब जानते हैं कि चंद्रयान-2 कब लॉन्च किया गया था.

चंद्रयान-2 मिशन कब लांच हुआ (Chandrayaan Mission-2)

22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया. 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2  ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. लेकिन दो सितंबर 2019 को चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था.

चंद्रयान-3 कब लॉन्च किया गया था

14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उड़ान भरेगा. वहीं 23-24 अगस्त को इसकी चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. चंद्रयान-3 मिशन में प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और एक रोवर शामिल हैं.

अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल हो जाता है तो भारत चंद्र पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा. अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ इस सूची में शामिल हैं.

तो ये थी चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जानकारी

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक