जानिए डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के जरिए किस रेसलर ने कमाएं हैं कितने पैसे (Most Popular WWE Superstars And Their Net Worth)-
डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) को पूरी दुनिया में देखा जाता है और WWE के जरिए कई पहलवानों ने खूब नाम कमाया है. अगर आप भी WWE देखते हैं तो आपको पता ही होगा की WWE में होने वाली फाइट्स कितनी मजेदार होती हैं. वहीं WWE से कई सारे ऐसे पहलवान जुड़े हुए हैं जो कि विश्व स्तर पर काफी फेमस हैं और साथ ही ये पहलवान WWE के जरिए कई सारे पैसे भी कमा रहे हैं. आज हम आपको WWE के टॉप रेसलर के नाम बताने जा रहे हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी हैं इसकी जानकारी भी देने जा रहे हैं.
7. सेठ रोलिंस (Seth Rollins) – सेठ रोलिंस ने कई सारी फाइट कर रखी हैं और इन्होंने साल 2010 में WWE की फाइट्स लड़ना शुरू किया था. बेहद ही कम समय में इन्होंने काफी कामयाबी हासिल की है और इनकी नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है.
रेसलर का नाम | सेठ रोलिंस |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 28 मई 1986 |
हाईट (Height) | 1.85 m |
वजन (Weight) | 98 किलो |
नेट वर्थ | 5 मिलियन डॉलर |
6. डीन एम्ब्रोस (Dean Ambrose) – डब्ल्यूडब्ल्यूई में साल 2016-17 में इनके द्वारा की गई अच्छी फाइट्स के चलते ये वर्ष 2018 के सबसे अधिक पैसे कमाने वाले पहलवान बने हैं और इनकी नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर की है.
रेसलर का नाम | डीन एम्ब्रोस |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 7 दिसंबर 1 9 85 |
हाईट (Height) | 1.93 m |
वजन (Weight) | 102 किलो |
नेट वर्थ | 5 मिलियन डॉलर |
ये भी पढ़ें-12 तारीख को दुल्हा बनेंगे कपिल शर्मा, अपनी शादी में बुलाया इन VIP मेहमानों को
5. एजे स्टाइल्स (AJ Styles) – एजे स्टाइल्स WWE के बेहतरीन रेसलर में से एक हैं जिन्होंने साल 2016 में WWE के साथ जुड़कर कई सारी फाइट्स लड़ी हैं. आपको बता दें कि ये एक साल के अंदर ही डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बन गए थे. इनकी नेथ वर्थ 6 मिलियन डॉलर के करीब है.
रेसलर का नाम | ए जे स्टाइल्स |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 2 जून 1977 |
हाईट (Height) | 1.8 m |
वजन (Weight) | – |
नेट वर्थ | 6 मिलियन डॉलर |
4. रेंडी ओर्टन (Randy Orton) – रेंडी ओर्टन ने 9 डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप और 4 डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीत रखी हैं और इनकी नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर के आसपास की है.
रेसलर का नाम | Randy Orton |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | अप्रैल 1980 |
हाईट (Height) | 1.96 m |
वजन (Weight) | 113 किलो |
नेट वर्थ | 12 मिलियन डॉलर |
3. रोमन (Roman Reigns) – रोमन रीगन्स एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान है, जिन्होंने साल 2012 में WWE फाइट करना शुरू किया था. इस रेसलर ने अपने छह साल के करियर में कुल 12 मिलियन डॉलर की संपत्ति जोड़ ली है और ये काफी फेमस रेसलर बन गए हैं.
रेसलर का नाम | रोमन रीगन्स |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 25 मई 1 9 85 |
हाईट (Height) | 1.91 m |
वजन (Weight) | – |
नेट वर्थ | 12 मिलियन डॉलर |
2. ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar)– ब्रॉक लेसनर एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान है जो कि एक मार्शल आर्टिस्ट भी रहे चुके हैं. इन्होंने अक्टूबर 2000 में WWE में अपना कदम रखा था और इन्होंने बेहद ही कम समय के अंदर खुद को बेहतरीन रेसलर साबित कर दिया था. ब्रॉक लेसनर की नेट वर्थ की बात की जाए तो इनकी नेट वर्थ 30 मिलियन के करीब है.
रेसलर का नाम | ब्रॉक लेसनर |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 12 जुलाई 1 9 77 |
हाईट (Height) | 1.91 मीटर |
वजन (Weight) | 130 किलो |
नेट वर्थ | $ 30 मिलियन |
1. जॉन सीना (John Cena) – डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में 16 बार विश्व चैंपियन रहे जॉन सीना इस वक्त सबसे अमीर पहलवान हैं जो कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में फाइट करने के साथ साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. जॉन सीना ने साल 2001 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी करियर की शुरूआत की थी और इस वक्त इनकी नेट वर्थ करीब $ 55 मिलियन के आसपास की है.
रेसलर का नाम | जॉन सीना |
जन्म तारीख (Date OF Birth) | 23 अप्रैल 1977 |
हाईट (Height) | 6, 1 (1.85 मीटर) |
वजन (Weight) | 114 किलो |
नेट वर्थ | $ 55 मिलियन |