शहद के नुकसान (shahad ke nuksan)

शहद का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। इसे खाने से लेकर सुंदरता निखारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद के फायदे तो हर किसी को पता हैं। लेकिन क्या आप शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) के बारे में जानते हैं। जी हां, शहर को खाने से कई तरह नुकसान शरीर को पहुंच सकते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पहले इससे जुड़े नुकसान जरूर जान लें।

शहद के नुकसान (shahad ke nuksan)

शहद खाने से कई प्रकार के नुकसान शरीर को पहुंचते हैं। जो की इस प्रकार हैं।

वजन बढ़ सकता है

शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो कि वजन बढ़ाने का काम कर सकती हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें शहद का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। एक चम्मच शहद के अंदर 70 कैलोरी पाई जाती है।

दांत हो सकते हैं खराब

शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) दांतों के संग भी जुड़े हुए हैं। इसे अधिक खाने से दांतों पर बुरा असर पड़ सकता है और ये खराब हो सकते हैं। दरअसल शहद काफी मीठा होता है और रोज इसे खाने से दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और दांतों में कीड़े पड़ सकते हैं।

शुगर का रोग लग सकता है

जो लोग अधिक शहद का सेवन किया करते हैं, उन्हें शुगर की बीमारी लग सकती है। इसलिए शहद को संतुलित मात्रा में खाएं तो बेहतर होगा। वहीं जिन लोगों की आयु अधिक हैं वो भी शहद का सेवन न किया करें।

मन हो सकता है खराब

अधिक मात्रा में शहद को खाने से मन खराब हो सकता है। या तक की उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। वहीं कई लोगों को शहद से एलर्जी तक की शिकायत हो जाती है।

बच्चों के लिए है हानिकारक

शहद को बच्चों के स्वस्थ के लिए हानिकारक माना जाता है। शिशु को अगर शहद खिलाया जाता है तो उनकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। कभी भी 1 साल से कम आयु के बच्चे को शहद न दें।

ये भी पढ़ें- बालों के लिए जादुई चीज है कैस्टर ऑयल, जानें कैसे (castor oil in hindi for hair)

इन चीजों के साथ न करें शहद का सेवन

शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) जानने के बाद अब एक नजर उन चीजों पर भी डाल लें जिनके साथ इसका सेवन करना वर्जित माना जाता है।

शहद और घी

आयुर्वेद के अनुसार कभी भी शहद और घी को एक साथ मिलाकर खाना नहीं चाहिए। शहद और घी को एक साथ मिलाकर खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है।

शहद और कॉफी

शहद और कॉफी का सेवन भी एक साथ करना वर्जित माना जाता है। इन दोनों चीजो एक साथ खाने से दिल से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ न करें तो बेहतर है।

शहद और गर्म पानी

जी हां, शहद और गर्म पानी को भी एक साथ न पीने की सलाह दी जाती है। शहद को हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही ले। कभी भी तेज गर्म पानी में शहद को न डालें। माना जाता है कि गर्म चीज के संपर्क में आकर शहद जहर के सामान हो जाता है। इसलिए गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन न करने की सलाह आयुर्वेद में दी गई है।

तो ये थी वो चीजें जिनके साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए अब जानते हैं की किन चीजों के साथ शहद को खा सकते हैँ।

इन चीजों के साथ करें शहद का सेवन

शहद और लहसुन

गला खराब होने पर आप शहद और लहसुन का सेवन एक संग कर सकते हैं। एक चम्मच शहद में एक लहसुन की गिरी पीसकर मिला दें। इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से गले की खराश छूमंतर हो जाएगी।

शहद और दूध

शहद और दूध का सेवन भी एक साथ किया जा सकता है। हालांकि शहद को कभी भी गर्म दूध में न डालें। शहद और दूध को एक साथ पीने से नींज अच्छी आती है।

शहद और हल्दी

जुकाम-खांसी होने पर शहद और हल्दी को एक साथ खा लें। इन्हें खाने से आराम मिलेगे और जुकाम से निजात मिल जाएगा।

FAQs

शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

शहद का स्वाद मीठा होता है और इसे कई तरह से खाया जा सकता है। शहद और पानी एक साथ लेते हैं। जबकि कुछ लोग शहद और लहुसन का सेवन करते हैं। इसी प्रकार से शहद को दूध में डालकर भी पीया जाता है।

खाली पेट शहद खाने से क्या फायदा?

खाली पेट शहद खाने से वजन कम किया जा सकता है। इसके अलावा पेट अंदर से साफ रहता है

ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीने से क्या होता है?

जिन औरतों को ओवर ब्लीडिंग होती है। वे ठंडे पानी व शहद को एक साथ लें। इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

तो ये थे शहद के नुकसान (shahad ke nuksan) व उससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक