जानें शाहरुख और सलमान में कौन है सबसे ज्यादा अमीर (shahrukh khan and salman khan net worth)

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे हैं और सदियों से हिंदी फिल्मी जगत पर राज कर रह हैं। भारत के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान दुनिया भर में भी प्रसिद्ध है। इन दोनों अभिनेताओं ने अपने करियर की शुरूआत एक साथ ही की थी और कई हिट फिल्में देकर खूब कमाई की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) में से सबसे अमीर कौन है। इन दोनों अभिनेताओं में से किसकी नेट वर्थ (net worth) सबसे ज्यादा है।

शाहरुख और सलमान में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर (shahrukh khan and salman khan net worth)

शाहरुख और सलमान में से सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। ये सवाल कई लोगों के मनों में आता है। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख सलमान खान से काफी अमीर हैं। शाहरुख के पास सलमान से अधिक संपत्ति है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं शाहरुख की नेट वर्थ क्या है।

शाहरुख की नेट वर्थ (Shahrukh Khan Net Worth)

शाहरुख की नेट वर्थ $700 मिलियन यानी 5100 करोड़ है। किंग खान ने फिल्मों में काम करके ये पैसे कमाए हैं और जिसके साथ ही ये बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता बनते हैं। दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में शाहरुख खान ने 90 के दश्क में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और आज अपने दम पर 5100 करोड़ की संपत्ति कमाई है। आइए अब विस्तार में जानते हैं की शाहरुख ने ये कमाई कैसे की है।

शाहरुख ने 80 से अधिक बॉलीवुड फिल्में की और कई विज्ञापन भी किए हैं। ये चौदह फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं।

कुल संपत्ति 5100 करोड़ के करीब
कुल घर तीन
एक फिल्म से कमाई 25 करोड़
महीने की कमाई 20 करोड़
साल की कमाई 300 करोड़
कमाई का जरिया फिल्म, एड ओर व्यापार

 

शाहरुख की पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति (Shahrukh Khan Net Worth in five years)

कुल संपत्ति 2020 $600 मिलियन
कुल संपत्ति 2019 $560 मिलियन
कुल संपत्ति 2018 $500 मिलियन
कुल संपत्ति 2017 $440 मिलियन

 

शाहरुख के घर (Shahrukh Khan house Net Worth) 

शाहरुख मुंबई में जिस घर में रहते हैं उसका नान मन्नत है। इस घर की कीमत 250 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा शाहरुख के दुबई में भी एक घर है, जो कि 200 करोड़ रुपए का है। शाहरुख ने साल 2009 में लंदन में भी एक बंगला खरीदा है। जो कि 200 फीट में है और इस बंगले की कीमत भी 200 करोड़ रुपए की है। इनके अलावा शाहरुख ने कई जगह पर फ्लैट भी खरीद रखे हैं।

शाहरुख की गाड़ियां (Shahrukh Khan’s car)

शाहरुख के पास कई सारी कारें भी हैं। अभिनेता के पास कुल 35 करोड़ की कारें ही हैं। इनके पास जो सबसे महंगी कार है उसका नाम Bugatti veyron है। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए की है।

सलमान खान की नेट वर्थ (Salman Khan Net Worth)

अभिनेता सलमान खान की नेट वर्थ $360 मिलियन यानी 2304 करोड़ रुपए की है। ये पैसे सलमान ने फिल्मों, एड व टी.वी शो करके कमाए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं सलमान खान की कुल आय के बारे में

कुल संपत्ति 2021 2304 करोड़
एक फिल्म से कमाई  20 करोड़
महीने की कमाई 20 करोड़ से अधिक
साल की कमाई 200 करोड़ से अधिक
कमाई का जरिया फिल्म, शो और एड

 

पांच साल में कितनी बढ़ी आमदनी (Salman Khan Net Worth Past Five Year)

कुल संपत्ति 2020 $340 मिलियन
कुल संपत्ति 2019 $310 मिलियन
कुल संपत्ति 2018 $270 मिलियन
कुल संपत्ति 2017 $216 मिलियन

 

सलमान खान के घर (Salman Khan Net Worth House)

सलमान खान ने कई जगह पर संपत्ति खरीद रखी है। मुंबई में ये जिस घर में रहते हैं, उसका नाम galaxy है। इस घर की कुल कीमत 150 करोड़ से अधिक है। सलमान कई सालों से इस घर में ही रह रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में इनके कई सारे फ्लैट भी हैं। या तक की इनका एक बहुत बड़ा फार्म हाउस भी है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है।

सलमान खान की कार (Salman Khan Car)

सलमान के पास एक से बढ़कर एक कार है। इनकी पास 40 करोड़ से अधिक कीमत की तो कारें ही हैं। इसके अलावा इनके पास 50 लाख की बाइकें भी हैं।

तो ये थी सलमान खान और शाहरूख खान की नेट वर्थ (shahrukh khan and salman khan net worth) की जानकारी।

ये भी पढ़ें – टॉप न्यूज एंकर व उनकी सैलरी (Highest Paid Indian News Anchors)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक