‘रिवॉल्वर रानी’ प्रियंका की हुई पुलिस विभाग से छुट्टी, कहा- ​अब बनना चाहती हूं मॉडल

यूपी पुलिस महकमे ने सिपाही प्रियंका मिश्रा (constable priyanka mishra) के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। साथ ही लाख रुपए से अधिक का हर्जाना भरने को कहा है। प्रियंका मिश्रा ने कुछ समय पहले वर्दी पहनकर और हाथ में रिवाल्वर पकड़कर एक वीडियो शूट किया था। जिसे इंस्टाग्राम में शेयर किया था। इस दौरान ये अपनी धौंस दिखा रही थी। इस वीडियो के कारण ही प्रियंका के खिलाफ पुलिस महकमे ने ये कार्रवाई की है। वहीं नौकरी जाने के बाद प्रियंका ने मॉडलिंग करने की इच्छा जाहिर की है।

खूब किया गया था ट्रोल

सिपाही प्रियंका मिश्रा को सोशल मीडिया (social media sensation constable priyanka mishra) पर इस वीडियो के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया था। जिसके कारण प्रियंका तनाव में चले गई थी और पुलिस कार्रवाई से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा महकमे को सौंप दिया था। हालांकि तब इसे स्वीकार नहीं किया गया था। वहीं 12 सितंबर रविवार के दिन प्रियंका के इस इस्तीफे को एसएसपी मुनिराज जी ने स्वीकृत कर लिया है। साथ ही उनपर एक लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उनसे जो पैसे वसूले गए हैं वो पुलिस विभाग की ट्रेनिंग के दौरान उन पर रुपये खर्च हुए थे। प्रियंका पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रही थीं और 12 सितंबर तक प्रियंका ने अपनी सेवा पुलिस थाने में दी है।

साल 2020 में भर्ती हुई थी

प्रियंका एक साल पहले ही यानी साल 2020 में ही पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। ये सिपाही के तौर पर अपनी सेवा दे रही थी। झांसी में उनको ट्रेनिंग दी गई थी और बाद में एमएम गेट थाने में तैनाती मिली थी। 24 अगस्त को वर्दी पहनकर और हाथ में रिवाल्वर लेकर प्रियंका ने एक वीडियो शूट किया था। जो कि इनके इस्तीफे की वजह बना। ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका ने इसे हटा दिया था। लेकिन तब तक ये बात पुलिस महमके तक पहुंच गई थी और प्रियंका के खिलाफ जांच बैठाई गई थी। वहीं कमेंट से परेशान होकर 31 अगस्त को प्रियंका ने अपना इस्तीफा (priyanka mishra resignation accepted) पेश किया था। जिसे जांच के बाद मंजूर कर लिया गया।

मॉडलिंग करेंगी

प्रियंका ने नौकरी से निकालने जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अब कोई और नौकरी की तैयारी करेंगी। साथ में ही मॉडलिंग में भी हाथ आजमाएंगी। आपको बता दें कि वीडियो के बाद से ही प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स बन गए हैं। जिनकी संख्या रोजोना बढ़ रही है।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक