विजय रूपाणी की जीवनी (Vijay Rupani Biography, Caste, Family)

विजय रूपाणी बीजेपी के नेता हैं और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ये अपनी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं। ये गुजरात विधान सभा में राजकोट पश्चिम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने साल 1971 में राजनीति में कदम रखा था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे। इसके बाद ये बीजेपी में शामिल हुए और साल 2016 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री पार्टी की ओर से बनाया गया था। आइए जानते हैं विजय रूपाणी की जीवनी (vijay rupani biography)।

विजय रूपाणी का जन्म

इनका जन्म 2 अगस्त 1956 को हुआ था। इनका जन्म स्थान बर्मा का रंगून है। इनके माता-पिता का नाम मायाबेन और रमणीकलाल रूपानी है। ये अपने माता पिता की सातवीं संतान है। बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका परिवार 1960 में इस देश को छोड़कर राजकोट आ गए थे। उन्होंने धर्मेंद्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज से कला स्नातक और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है।

जैन समुदाय (vijay rupani cast) में जन्में रुपाणी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए थे। ये भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही उससे जुड़े हुए हैं। साल 1976 में आपातकाल के दौरान ये 11 महीने की कैद में रहे हैं। भुज और भावनगर की जेलों ये बंद रहे थे।

विजय रूपाणी की राजनीति करियर

उन्होंने साल 1987 में राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के लिए चुना गया था और ये जल निकासी समिति के अध्यक्ष बने। फिर ये 1998 में भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव बने थे।  केशुभाई पटेल के मुख्यमंत्रित्व काल में घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी इन्होंने अपनी सेवा दी हैं।

विजय रूपाणी साल 2016 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

ये भाजपा की गुजरात इकाई के चार बार महासचिव और साल 2013 में गुजरात नगर वित्त बोर्ड के अध्यक्ष रहे थे। इस दौरान नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

7 अगस्त 2016 को इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी और गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने शपथ ली थी। वहीं 11 सितंबर, साल 2021 में विजय रुपानी (vijay rupani resignation) इस पद से इस्तीफा दे दिया है। ये कुल चार साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

विजय रूपानी की निजी जिंदगी

विजय रूपानी ने बीजेपी महिला विंग की सदस्य अंजलि (anjali rupani) से विवाह किया है। दंपति के कुल तीन बच्चे हैं। एक बेटा है; रुषभ (rushabh rupani), जो कि इंजीनियरिंग स्नातक हैं। बेटी, राधिका (pujit rupani) जो शादीशुदा है। हालांकि दंपति ने अपने सबसे छोटे बेटे पुजित को एक दुर्घटना में खो दिया। अपने बेटे के नाम पर उन्होंने पुजित रूपानी मेमोरियल ट्रस्ट शुरू किया है।

तो ये थी विजय रूपानी का जीवन परिचय (vijay rupani biography)

ये भी पढ़ें- जेफ बेजोस की जीवनी (Jeff Bezos Biography In Hindi)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक