आंखों की कमजोरी के लक्षण (Aankhon ki kamjori ke lakshan)

आंखों की कमजोरी के लक्षण (Aankhon ki kamjori ke lakshan): आंखें हर किसी के लिए अनमोल होती हैं और इनके कमजोर हो जाने से कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। अगर वक्त रहते आंखों की कमजोरी का पता नहीं लगता है, तो इनकी रोशनी काफी कम हो सकती है। इसलिए ये बेहद ही जरूर है कि आंखों की कमजोरी को आप नजरअंदाज न करें। वहीं आंखों की कमजोरी के लक्षण (Aankhon ki kamjori ke lakshan) क्या होते हैं, जिनकी मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि आपकी आंखे की रोशनी कम हो रही है और वो कमजोर होती जा रही हैं, उसके बारे में नीचे बताया गया है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कि आंखों की कमजोरी के लक्षण (Aankhon ki kamjori ke lakshan) यानी नजर कमजोर होने के क्या लक्षण है?

आंखों की कमजोरी के लक्षण (Aankhon ki kamjori ke lakshan)

नजर कमजोर होने के कई सारे लक्षण होते हैं। इन लक्षणों को पहचान कर आप आंखों की कमजोरी को जल्द ही पहचान सकते हैं और समय रहते हुए उसका इलाज करवा सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को नीचे बताए गए लक्षण दिखाई दें वो डॉक्टर से तुरंत आंखों की जांच करवाएं।

  • जिन लोगों की आंखों के आगे बार-बार धुंधलापन आए वो समझ लें की उनकी आंखे कमजोर हो रही हैं। आंखे कमजोर होने पर आंखों के आगे अंधेरा और धुंधलापन आ जाता है और चीजें साफ नहीं दिखाई देती हैं।
  • आंखों की कमजोरी के लक्षणों में सिर का दर्द भी शामिल है।
  • अगर बार-बार आपको आंखों पर भारी पन आए तो ये भी आंखों की नजर कमजोर होने का लक्षण होता है। जब आंखें कमजोर होने लग जाती हैं, तो आंखों पर भारीपन आने लग जाता है।
  • दूर या पास की चीजें अगर साफ न दिखाई दें तो ये भी आंखें कमजोरी होने का कारण होता है।
  • जब आंखें ज्यादा कमजोर हो जाती हैं और उनकी रोशनी काफी कम हो जाती हैं, तो आंखों से चीजें दो-दो दिखाई देती हैं।
  • आंखों में पानी आना और जलन महसूस होने पर भी समझ लें की आंखें कमजोर हो रही हैं।
  • नजर कमजोर होने पर आंखें लाल हो जाती हैं।

आंखों की कमजोरी के लक्षण  (Aankhon ki kamjori ke lakshan) पढ़ने के बाद अब जानते हैं कि आंखे कमजोर होने के कारण क्या होते हैं और आंखों की रोशनी तेज कैसे करें?

आंखें कमजोर होने के कारण क्या हैं

1.जब आंखों पर ज्यादा वजन पड़ता है, तो आंखें कमजोर होने लग जाती है और रोशनी कम हो जाती है।

2.सूरज की रोशनी भी आंखों के लिए बेहद ही जरूरी होती है। जो लोग कम सूरज की रोशनी में जाते हैं और अधिक समय तक अंधेरे में रहते हैं, उन लोगों की आंखें भी कमजोर हो जाती है। इसलिए आप सूरज की रोशनी में जरूर बैठा करें।

3.आंखों में सूखापन रहना भी नजर कमजोर होने का कारण बनता है। आंखों में पानी जरूर होना चाहिए। अगर आपकी आंखें सूखती हैं, तो ये नजर कमजोर होने का कारण बन जाती हैं।

4.जो लोग अधिक देर तक टी,वी, लैपटॉप, फोन की स्क्रीन के सामने बैठते हैं, उन लोगों की नजर भी कमजोर हो जाती है।

5. कई लोगों की आंखें जन्में के समय से कमजोर होती हैं।

आंखों की रोशनी तेज कैसे करें?

कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता है। आंखों की नजर कमजोर होने पर आप नीचे बताए गए घरेलू उपायों को आजमां लें।

-आंखों से जुड़ी योगा करने से कमजोर पन दूर हो जाता है और आंखों को रोशनी सही हो जाती है। इसलिए आप रोज आखों से जुड़े योगा को किया करें।

-आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियां आंखों के लिए उत्तम माना जाती है और इन्हें खाने से आंखों की कमजोरी दूर हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से हरी सब्जियां खाते हैं, उन लोगों की आंखों की रोशनी तेज हो जाती है।

-सूरज की किरणों से निकलने वाली UV rays त्वचा के साथ-साथ आंखों के लिए भी घातक होती है। तेज धूप में निकलने से पहले काला चश्मा जरूर पहनें। इसे पहनने से आंखों की रक्षा होती है और ये कमजोर नहीं होती हैं।

-आंखों के लिए त्रिफला को उत्तम माना गया है और इसे खाने से कमजोर आंखों की समस्या दूर हो जाती हैं। नजर कमजोर होने पर रोज एक चम्मच त्रिफला के चूर्ण के खा लें। इसे खाने से रोशनी तेज हो जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQS)

आंखों और सिर में दर्द क्यों होता है?

अगर आपको बार-बार आंखों और सिर में दर्द की शिकायत होती है, तो ये नजर कमजोर होने के चलते हो सकती है। कई बार नजर कमजोर होने पर एक साथ सिर और आंखों में दर्द होने लग जाती है।

आंखों के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद होती है?

आंखों के लिए एक्सरसाइज लाभकारी होती है। आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करने से रोशनी सही बनीं रहती है और इनके कमजोर पन से निजात मिल जाती है। इसलिए रोज आप आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज किया करें।

बच्चों की आँखे कमजोर होने के लक्षण

बच्चों के अगर सिर में दर्द रहने लगे, आंखे लाल रहें, दूर की चीजें साफ न दिखाई दें, तो समझ लें की उनकी आंखे कमजोर हो रही हैं।

आंखों का धुंधलापन दूर करने के घरेलू उपाय

आंखों के आगे धुंधलापन आने पर उन्हें पानी से साफ करें। इसके अलावा आंखें बंद करके आराम करें। इस समस्या को नजरअंदाज न करें और अपनी आंखों की जांच करवा लें।

ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले घेरे होने के कारण व हटाने के उपाय (aankhon ke niche kale ghere kaise hataye)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक