भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला था केंद्र

earthquake today himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप के झटके कांगड़ा जिले में आए हैं। जिसकी तीव्रता 3.6 बताई जा रही है। खबर के अनुसार आज शाम को 6 बजकर 51 मिनट पर कुछ सैकंड के लिए कांगड़ा जिले के कई इलाकों को भूकंप के झटके आए हैं। जिनका केंद्र धर्मशाला बताया जा रहा है। ये झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

धर्मशाला था केंद्र

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला (earthquake today himachal pradesh,) से 44 किलोमीटर उत्तर पूर्व की था। जो कि जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। राहत की बात है कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है।  स्थानीय लोगों के अनुसार वो शाम के समय अपने कामों में लगे हुए थे। तभी अचानक से उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। जिससे की वो डर गए। हालाकिं थोड़े समय के बाद ही ये झटके आना बंद हो गया।

1905 में आया था सबसे तगड़ा भूकंप

हिमाचल प्रदेश में समय-समय पर भूकंप के झटके आते रहते हैं। इस राज्य में सल 1905 में आया भूकंप सबसे खतरनाक था। इस भूकंप में भारी नुकसान हुआ था और 10 हजार से अधिक लोगों की जान चले गई थी। ये भूकंप राज्य के चंबा जिले (chamba earthquake 1905) में आया था और यहां पर काफी तबाही मचाई थी।

आपको बता दें कि भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश काफी संवेदनशील जगहों में आता है। ये राज्य संवेदनशील जोन की सूची में पांचवे स्थान पर है। वहीं भूकंप के अलावा इस राज्य में अन्य तरह की प्राकृतिक आपदा भी काफी अधिक आती है। हाल ही में तेज बारिश के कारण इस राज्य के कई जिलों में भूस्खलन आया है। जिसमें कई लोगों की जान गई है। दरअसल अगस्त महीने में इस राज्य में काफी बारिश होती है। ऐसे में यहां पर भूस्खलन आते रहते हैं।

य़े भी पढ़ें- हि.प्रदेश : बाबा बालक नाथ मंदिर दर्शन करने आए एक बाप ने अपनी 2 बेटियों को झील में फेंका

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक