चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान (Barf Lagane Ke Nuksan)

बर्फ को चेहरे पर लगाने से कई फायदे त्वचा को पहुंचते हैं। हालांकि कई बार चेहरे पर बर्फ लगाना हानिकारक होता है और बर्फ लगाने के नुकसान भी होते हैं। इसलिए चेहरे पर बर्फ लगाने से पहले एक बार बर्फ लगाने के नुकसानों पर भी नजर डाल लें। बर्फ लगाने के नुकसान (Barf Lagane Ke Nuksan) जानने के बाद ही इसका प्रयोग करें। लेकिन सबसे पहले जानते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (chehre par barf lagane ke fayde) क्या होते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (chehre par barf lagane ke fayde)

चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा पर कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

ऑयली स्किन (oily skin) से मिले निजात

जिन लोगों की त्वचा ऑयली (oily skin) होती है, उन्हें हफ्ते में कम से कम तीन दिन चेहरे पर बर्फ जरूर लगानी चाहिए। चेहरे पर बर्फ लगाने से ऑयल की समस्या से राहत मिल जाती है। आप बस बर्फ की ट्रे लेकर उसमें एलोवेरा जेल डाल दे। फिर इसमें पानी मिला दें। इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। जब ये अच्छे से जम जाए तो इसे निकाल लें। बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें। ऑयली स्किन से निजात मिल जाएगी।

काले घेरे हो कम

आंखों के आसपास की त्वचा काली होने पर बर्फ का प्रयोग करना लाभकारी होता है और आंखों पर बर्फ लगाने से काले घेरे कम होने लग जाते हैं। काले घेरे होने पर आप एक कपड़ा लेकर उसके अंदर बर्फ को रख दें। फिर इसे आंखों पर लगाएं। कम से कम 3 मिनट तक इस प्रक्रिया को करें। बर्फ को आंखों पर लगाने से काले घेरे अपने आप ही कम होने लग जाएंगे और इनसे आराम मिल जाएगा।

छिद्र हों कम (pores)

चेहरे पर बढ़ती आयु के साथ ही छिद्र (pores) दिखने लग जाते हैं। छिद्र (pores) की समस्या होने पर बर्फ लगाना फायदेमंद होता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से छिद्र (pores) कम होने लग जाते हैं। छिद्र (pores) की समस्या होने पर रोज चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए। कुछ ही हफ्तों के अंदर पोर्स कम होने लग जाएंगे।

मुंहासे हों दूर

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे मुंहासों के संग भी जुड़े हुए हैं। मुंहासे होने पर बर्फ और दालचीनी को लगाएं। आपको असर दिखने लग जाएगा और मुंहासों का आकर एकदम से कम हो जाएगा। आप बस पानी में दालचीनी मिलाकर उसे जमने के लिए रख दें। बर्फ जमने के बाद उसे निकालकर चेहरे पर लगा लें। मुंहासों पर इसे लगाने से आराम प्रदान होगा।

जलन हो कम

कई बार चेहरे पर ब्लींच करने से जलन होने लग जाती है और छोटे-छोटे दाने तक निकल आते हैं। ये समस्या होने पर बर्फ लगाएं। बर्फ लगाने से ब्लींच से होने वाली जलन कम हो जाती है। साथ में ही दाने भी सही हो जाते हैं। जब भी आप ब्लीचिंग करें तो उसके बाद एक रूमाल में बर्फ को लपटे दें। फिर इस रूमाल को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक बर्फ से मसाज करें। जलन से आरम मिल जाएगा और दाने भी सही हो जाएंगे।

सूजन करें कम

चेहरे या आंखों में सूजन होने पर बर्फ का प्रयोग करें। बर्फ को चेहरे पर लगाने से सूजन कम होने लग जाती है। आप बस एक रूमाल ले। उसके अंदर बर्फ के टुकड़े डाल लेँ। फिर इस रूमाल को सूजन वाली जगह पर लगाए। कुछ देर इसे लगा रहने लें। ऐसा करने से सूजन कम हो जाएगी।

आंखों की जलन हो कम

बर्फ के फायदे आंखों के साथ भी हैं। आंखों की जलन, लालपन और दर्द को दूर करने में बर्फ सहायक साबित होती है। बर्फ लगाने से आंखों से जुड़ी तमाम परेशानी से राहत प्रदान होती है। जलन, लालपन और खुजली महसूस होने पर आप बर्फ का टुकड़ा आंखों पर रख लें। आप चाहें तो खीरे को कद्दू खस करके पानी में डालकर उसकी बर्फ भी जमा सकते हैं और इस बर्फ का प्रयोग कर सकते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे पढ़ने के बाद आइए अब जानते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान क्या होते हैं और बर्फ लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान (Barf Lagane Ke Nuksan)

ज्यादा देर तक न लगाएं

बर्फ को अधिक देर तक एक जगह पर न लगाकर रखें। बर्फ को अगर अधिक देर तक एक ही जगह पर खा जाए तो जलन हो सकती है और त्वचा लाल पड़ सकती है। इसलिए बर्फ को हमेशा सुर्कुलर मोशन में लगाएं।

आंखों को पहुंच सकता है नुकसान

बर्फ को आंखों पर लगाते समय खासा सावधानी बरतनी चाहिए। बर्फ का छोटा टुकड़ा अगर आंखों में चले जाते है तो जलन हो सकती है। आखों पर बर्फ का प्रयोग 15 मिनट से ज्यादा न करें।

जुकाम हो सकता है

बर्फ काफी ठंडी होती है और इसे लगाने से जुकाम भी हो सकता है। इसलिए सर्दी के मौसम में आप बर्फ का कम ही प्रयोग करें तो बेहतर होगा और इसे अधिक चेहरे पर न लगाएं। सर्दी के मौसम अधिक बर्फ चेहरे पर लगाने से त्वचा में रूखा पन भी बढ़ सकता है।

जले स्थान पर न लगाएं

जली हुई त्वचा पर अधिक देर तक बर्फ न लगाएं। अधिक देर तक जले हुए स्थान पर बर्फ लगाने से जलन ओर बढ़ सकती है।

बर्फ चेहरे पर कैस लगाएं (Chehre par barf kaise lagaye)

बर्फ लगाते समय कई तरह की सावधानी भी बरतनी होती है। बर्फ चेहरे पर कैसे लगाएं इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। दरअसल बर्फ को कभी भी सीधे तौर पर त्वचा पर अधिक देर तक नहीं लगाना चाहिए। बर्फ को हमेशा कपड़े में लपेटकर ही लगाएं। ऐसा करने से त्वचा में जलन महसूस नहीं होती है। बर्फ के अंदर कैपिलरी (capillary in hindi) होता है जो कि त्वचा के लिए सही नहीं माना जाता है। इसलिए त्वचा पर सीधे तौर पर इसे नहीं लगाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (frequently asked questions) –

बर्फ को चेहरे पर लगाने से क्या नुकसान होता है?

कई बार त्वचा लाल हो जाती है और अधिक देर तक त्वचा पर अगर बर्फ को लगाया जाए तो त्वचा सुन भी हो सकती है।

चेहरे पर बर्फ की मसाज करने से क्या होता है?

ब्लड-सर्कुलेशन को बेहतर करने में बर्फ कारगर साबित होती है। जो लोग नियमित रूप से चेहरे पर बर्फ को लगाते हैं उनके चेहरे पर अलग सा ग्लो आ जाता है और चेहरा यंग दिखने लग जाता है।

एक बारी भी कितनी बर्फ लगानी चाहिए?

चेहरे पर एक बारी में दो से अधिक बर्फ न लगाएं। अधिक बर्फ लगाने से नुकसान होता है।

बर्फ की सिकाई से क्या होता है?

बर्फ की सिकाई से कई तरह के फायदे मिलते हैं, इससे दर्द, सूजन, जलन जैसी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसलिए जलन, दर्द होने पर बर्फ की सिकाई जरूर कर लें।

बर्फ लगाने के फायदे (chehre par barf lagane ke fayde) और बर्फ लगाने की नुकसान (Barf Lagane Ke Nuksan) से जुड़ी ये जानकारी हम उम्मीद करते हैं आपके काम आए।

ये भी पढ़ें- चेहरे पर दही लगाने के फायदे पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप (Dahi Lagane Ke Fayde)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक