प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan)

प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan): उम्र के एक पड़ाव में आकर हर महिला गर्भवती होना चाहती है और अपना परिवार शुरू करना चाहती है। आजकल लगभग हर कोई पूरी प्लानिंग के साथ बच्चा करता है। हालांकि कई बार बिना प्लान किए ही कई महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं और उन्हें प्रेग्नेंट होने के बारे में देरी से पता चलता है। प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या होते हैं। इसकी जानकारी कम ही महिलाओं को होती हैं। जिसके कराण वो प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण को नहीं पहचान पाती हैं और उन्हें पता ही नहीं होता है कि वो मां बनने वाली हैं। प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan) अगर पहले से पता हों, तो गर्भधारण करते ही इसके बारे में पता चल जाता है। दरअसल प्रेगनेंसी के लक्षण समय के साथ बदलते रहते हैं। पहले हफ्ते में कुछ ओर लक्षण होते हैं और 2 महीने में कुछ ओर लक्षण हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (Pregnancy symptoms in Hindi) के बारे में –

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (Pregnancy symptoms in Hindi)

प्रेग्नेंट होने के लक्षण कई सारे हैं। जिनमें से आम लक्षण जो कि हर महिलाए में दिखाई देते हैं उनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

चक्कर आना

प्रेग्नेंट होने के बाद चक्कर आते हैं। गर्भधारण करने वाली महिला को प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में चक्कर आते हैं। डॉक्टरों के जब कोई महिलाएं प्रेग्रेंट होती है तो उसे चक्कर की समस्या का सामना करना पड़ता है। जो कि हार्मोन के घटने बढ़ने के चलते होता है। दरअसल प्रेग्रेंट होने के बाद हार्मोन में काफी बदलाव आता है और जो की चक्कर आने की वजह बनते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि हर महिला को चक्कर आएं। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंट होने पर चक्कर नहीं आते हैं।

ये भी पढ़ें-गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे (Pregnancy Mein Kaju Khane Ke Fayde)

जी मिचलाना और उल्टी आना

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण में जी मिचलाना और उल्टी आना भी शामिल है। हार्मोन में आने वाले बदलाव के कारण ही जी मिचलाना और उल्टी जैसै मन होता है। जोकि की कम से कम एक महीने तक रहता है। हालांकि कई महिलाओं को ये समस्या कई महीनों तक होती है और मन खराब रहता है।

पीरियड्स न आना

प्रेग्नेंट होने पर पीरियड्स नहीं होते हैं। ये सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है। जब भी कोई महिला गर्भ धारण करती है। तो उसे पीरियड्स नहीं होते हैं। इसलिए अगर आपको पीरियड्स न हों तो समझ लें की आप प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंट होने से लेकर बच्चा होने के कई महीनों बाद जाकर फिर से पीरियड्स आना शुरू होते हैं। पीरियड्स न आने पर आप प्रेग्रेंट होने का टेस्ट जरूर करवा लें।  वहीं अगर आपको लेगे की आप प्रेग्रेंट हैं और आपको पीरियड्स आ जाएं तो समझ लें की आपने गर्भ धारण नहीं किया है।

थकान होना

हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के कारण प्रेग्नेंट होने पर थकान महसूस होती है। यहां तक कई महिलाओं को खूब नींद आती है और वो पूरे दिन सिर्फ सोती रहती हैं। इसलिए आपको अगर काफी थकान महससू हो और आप अधिक नींद आए तो ये भी प्रेग्नेंट होने का लक्षण मान लें और जांच करवा लें।

मूड स्विंग होना

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षणों (Pregnancy Ke Lakshan) में से मूड स्विंग भी एक हैं। प्रेग्नेंट होने पर मूड एक सा नहीं रहता है और मूड स्विंग होते हैं। अभी एकदम से रोना आ जाता है तो एकदम से गुस्सा आ जाता है। कई महिलाओं को तो पूरे 9 महीनों तक मूड स्विंग होते हैं। इसके अलावा क्रेविंग की समस्या भी होती है और एकदम से भूख भी लगती है। एकदम कुछ भी खाने का मन करने लग जाता है।

टायलेट अधिक आना

गर्भधारण करने के बाद टायलेट अधिक आता है। ये समस्या शरीर में रक्त बढ़ने से होता है और ऐसे होने पर अधिक टायलेट आता है। गर्भधारण करने के कुछ समय बाद ही ये समस्या होने लग जाती है और बार-बार टायलेट जाने लग जाते हैं।

गैस की समस्या होना

प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan) अनेक हैं, जिनमें से पेट में गैस बनने की समस्या भी एक है। प्रेग्रेंट होने पर पेट में भारी पन महससू होता है और गैस अधिक बनने लगती है। ब्लोटिंग के अलावा कब्ज की समस्या भी होती है। दरअसल पाचन क्रिया गर्भधारण करने के बाद हो जाती है। जिसके कारण पेट में गैस बनती है और कब्ज हो जाती है। पेट में गैस बनने के कारण ही महिलाओं को चाय न पीने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़े-प्रेगनेंसी में केला खाने के नुकसान (pregnancy kela khane ke nuksan)

ये थी प्रेगनेंसी के लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan) के बारे में जानकारी। अगर ऊपर बताए गए प्रेगनेंसी के शुरूआति लक्षण (Pregnancy Ke Lakshan) आप में दिखें तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच जरूर करवाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Question) –

प्रेग्नेंट होने की क्या पहचान है?

प्रेग्रेंट होने पर उल्टी, थकान और पीरियड्स न आना आम लक्षण हैं। इन लक्षणों की मदद से संकेत मिल जाता है कि आप प्रेग्रेंट हो गए हैं

प्रेग्नेंट होने के कितने दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं?

गर्भधारण करने के एक हफ्ते बाद ही आपको लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं। प्रेग्नेंट होने के 6 से 15 दिनों के अंदर ही आपको थकान,कमजोरी महसूस होने लग जाती है। कई बार महिलाओं को देरी से ही उनकी प्रेग्रेंट होने का पता चलता है।

प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

कमजोरी आना, हल्का सा काम करते ही थक जाना, उल्टी आना ये लक्षण प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में आमतौर पर महिलाओं में दिखाई देते हैं। इसके अलावा कई महिलाओं को पेट में गैस बनती है और बार-बार टायलेट भी आता है।

हम उम्मीद करते हैं कि प्रेगनेंसी की जानकारी ये आपको पसंद आई होगी।

ये भी पढ़ें –प्रेग्नेंसी में दलिया खाने के फायदे (pregnancy mein daliya khana chahie)

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक